News

स्लाइस ने किया मुंबई इंडियंस के मुख्य स्पॉन्सर के रूप में साइन अप

By Mumbai Indians

भारत के प्रमुख क्रेडिट कार्ड चैलेंजर स्लाइस ने आज इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल और फॉलो की जाने वाली टीम मुंबई इंडियंस के साथ तीन साल की पार्टनरशिप का ऐलान किया है।

इस डील के अनुसार, मुंबई इंडियंस की सभी आधिकारिक जर्सी के सामने स्लाइस का लोगो दिखाई देगा। इस पार्टनरशिप के साथ स्पोर्ट्स स्पॉन्सरशिप में अपनी शुरुआत करने वाले स्लाइस को दुनिया भर के लाखों क्रिकेट फैंस से जुड़ने का सुनहरा मौका मिलेगा।

स्लाइस के फाउंडर-सीईओ राजन बजाज ने कहा, “निश्चित रूप से एक वित्तीय प्रोडक्ट और एक क्रिकेट टीम के बीच शून्य संबंध है। लेकिन फिर भी दोनों के बीच बहुत सी समानताएं हैं, जो चैंपियनशिप के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। पांच खिताब जीतने के साथ IPL में सबसे सफल टीम होने के नाते मुंबई इंडियंस न केवल अपने लाखों फैंस के लिए प्रेरणा है, बल्कि मेरे जैसे एंटरप्रेन्योर को भी टीम का जुनून और फोकस लगातार प्रेरित करता है। जीतने और श्रेष्ठता की भूख ही हमें एक साथ लाती है। भारतीय संस्कृति में क्रिकेट के जुनून के साथ हम इस जीवंत संस्कृति में और अधिक उत्साह लाएंगे और साथ ही इसे दुनिया भर के सभी क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचाएंगे।”

वहीं, मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, "हम एक ऐसे ब्रांड के साथ पार्टनरशिप करना चाहते थे, जिसके साथ हम कॉमन वैल्यू को साझा कर सके। इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और एक प्रशंसक-केंद्रित दृष्टिकोण मुंबई इंडियंस के साथ-साथ स्लाइस की भी मुख्य वैल्यू हैं। हम दोनों ही अपने फैंस को बेहतर बनने के लिए दृढ़ निश्चय और उत्साह के साथ एक विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने का दृष्टिकोण साझा करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह डील इस बात का सबूत है कि कैसे एक मिलेनियल ब्रांड जैसे स्लाइस अपने युवा ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए अपने पसंदीदा पार्टनर के रूप में हम पर भरोसा करता है। यह वास्तव में हमारे मिलेनियल और Gen Z फैनबेस द्वारा क्रिकेट और वित्तीय उत्पादों को समझने के तरीके में बदलाव लाने के बारे में है।”

स्लाइस जैसे युवा और उत्साही ब्रांड के साथ डील उस बड़ी अपील को फिर से दोहराता है कि मिलेनियल्स के बीच मुंबई इंडियंस की कमान मजबूत है। इन बीते सालों में पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने सबसे सफल और फॉलो की जाने वाली टी20 फ्रेंचाइजी के रूप में एक मजबूत ग्लोबल फैन बेस बनाया है। इसकी प्लेइंग किट देश में सबसे शक्तिशाली मार्केटिंग रियल एस्टेट में से एक है। कई बार ब्रांड्स ने MI को लॉन्च करने और दुनिया को अपनी कहानियां बताने के लिए चुना है।