News

हैप्पी स्टारबॉय डे: उभरते सितारे से लेकर मुंबई की शान बनने तक का यादगार सफर

By Mumbai Indians

13 फरवरी 2022. लगभग दोपहर के 3:12 बजे। यही वह पल था, जब उभरते हुए स्टार तिलक वर्मा #OneFamily में शामिल हुए! चलिए उस दिन को एक बार फिर से जीते हैं।

10 लाख के बेस प्राइस के साथ शुरू हुई जंग को SRH और RR ने 55 लाख तक पहुंचा दिया, जिसके बाद MI और CSK भी मैदान में उतर गए। इसके बाद कल के सुपरस्टार को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत हुई।

1.70 करोड़ की बोली जीत की बोली साबित हुई, 19 साल के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आखिरकार ब्लू और गोल्ड की जर्सी सौंपी गई, और इसी के साथ वह सफलता की राह पर आगे बढ़े! तिलक सिर्फ एक होनहार युवा नहीं थे, बल्कि वह मुंबई का अगला बड़ा नाम बनने वाले थे। 

अब तक की बात करें तो हमारा खिलाड़ी एक स्टारबॉय बन चुका है - धैर्य, ताकत और जुनून का बेजोड़ मेल। जब भी वह बल्लेबाजी करते हैं, तो तूफान से पहले की शांति छा जाती है। वह दबाव में नहीं घबराते नहीं हैं, वह और मजबूत हो जाते हैं। 

चाहे पारी को मुश्किल शुरुआत में संभालना हो या फिर शानदार अंदाज में समापन करना हो, तिलक की समझदारी उनकी उम्र से कहीं ज्यादा दिखती है। आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। अपने डेब्यू के बाद से 51 पारियों में 37.47 की औसत से 1,499 रन, यह साबित करते हैं कि निरंतरता सिर्फ अनुभवी खिलाड़ियों के लिए नहीं होती है।

लेकिन उन्हें खास क्या बनाता है? यही वह असली टैलेंट है, जिसे मुंबई इंडियंस के मंच पर निखारा गया। वो एक युवा प्रतिभा से जीत का विश्वास दिलाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं - एक ऐसा खिलाड़ी जो खेल का रुख बदल सकता है, और यह सब उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत संभव हुआ है। 

और उनके और उनके साथियों के बीच के रिश्ते के बारे में क्या कहा जाए? मजबूत। बिल्कुल मित्र मंडली की तरह। उनका हर चौका, उनकी हर मुस्कान, मानो मुंबई की धड़कनें उनके साथ जुड़ रही हों।  

हमारे स्टारबॉय, हमारी शान तिलक वर्मा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई! अपने खास दिन का पूरा लुत्फ उठाएं!