विल जैक्स IPL में अपनी शानदार वर्ल्ड कप फॉर्म दिखाने के लिए तैयार

पलटन, जब दमदार ऑलराउंडर मैदान पर उतरते हैं तो हमें उनकी बल्लेबाजी का शानदार नजारा देखने को मिलता है। अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हुए, वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। बड़े-बड़े शॉट्स और धमाकेदार पारियों के साथ वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। यही हैं हमारे अपने विल जैक्स, जो हर मैच में धमाल मचाते हैं।

क्रिकेट के नए सीजन के साथ ही एक नए चैप्टर की शुरुआत भी होती है। जहां धैर्य, साहस और जोश के साथ शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। जैक्स अपने डेब्यू के बाद से एक क्रिकेटर के रूप में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलने से मिले अनुभवों से निरंतर सीख रहे हैं। उन्होंने अपनी क्षमताओं को जबरदस्त प्रदर्शन में बदल दिया, खासकर हमारे मुंबई इंडियंस में। सच में, वह पलटन की आन, बान और शान हैं। 

पिछले साल विल को कई मौके मिले, लेकिन खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट की बात करें तो सिर्फ और सिर्फ शानदार प्रदर्शन ही देखने को मिला। जब दबाव अपने चरम पर था, तब विल ने शानदार स्ट्रोक प्ले और ऑफ स्पिन के साथ मैच संभाला। अपने इस प्रदर्शन से ही विपक्षी टीम को हैरान कर दिया। उन्हें मिली सबसे अच्छी सलाह यही थी कि मैदान पर खुलकर खेलें, आनंद लें और मैच जीतें।

उनका माइंडसेट ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। जब बाकी खिलाड़ी पश्चिम की ओर जाने वाला रास्ता चुनते हैं, विल बिल्कुल अलग रास्ता अपनाते हैं। यह रास्ता भले ही लंबा हो, लेकिन सफलता पक्की है। जैसे ही वह बल्लेबाजी के लिए तैयार होते हैं, वह गेंदबाज से एक कदम आगे की सोचने लगते हैं।

उन्हें बाउंड्री रोप के पार लंबी दूरी का शॉट लगाने की महारत हासिल है। उनके बड़े छक्के, पिक-अप शॉट, इनसाइड-आउट लॉफ्टेड ड्राइव, रिवर्स स्वीप और रैंप शॉट हमेशा देखने लायक होते हैं। 

उन्होंने 2025-26 एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम में अपनी जगह बनाई। हर इंग्लिश क्रिकेटर के सामने आने वाली इस सबसे बड़ी चुनौती के बाद, उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बहुत जल्दी अपनी लय बदल ली। वह पूरी सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। उनके आंकड़े सारी दास्तां बयां करते हैं। 8 मैच, 226 रन, स्ट्राइक रेट 176.56, उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान 14 छक्के जड़े और 9 विकेट चटकाए, जिससे यह साबित होता है कि वह टीम के लिए बहुत ही खास खिलाड़ी हैं। वह मैदान की परिस्थितियों को बखूबी समझते थे, काउंटर अटैक करते थे और खेल का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाते थे। इसी वजह से उन्हें चार बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, उन्होंने 2012 में शेन वॉटसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

प्रतिद्वंदी

बल्लेबाजी प्रदर्शन

गेंदबाजी प्रदर्शन

नेपाल

39*(18) 

1/17

वेस्टइंडीज

2(3)

0/32

स्कॉटलैंड

16*(10)

-

इटली

53*(22)

1/34

श्रीलंका

21(14)

3/22

पाकिस्तान

28(23)

0/27

न्यूजीलैंड

32*(18)

2/23

भारत

35(20)  

2/40

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए, हमारे गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में नीले रंग की लहर उन्हें आगामी आईपीएल सीजन में चीयर करने के लिए बेसब्री से इंतजार करेगी। उनका खास अंदाज क्रिकेट के मशहूर मैदान के लिए एकदम परफेक्ट है। विल भाऊ तैयार हैं। पलटन, चलो धमाल मचाए।