“हार्दिक की लीडर के रूप में ग्रोथ और उनकी समझदारी देखना वाकई शानदार है”: महेला जयवर्धने
इंतजार खत्म हुआ और TATA IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला अब होने ही वाला है। हम अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार हैं।
मैच से पहले, हमारे हेड कोच महेला जयवर्धने एमआई चर्चा में पहुंचे। वहां जो बातचीत हुई वह एक चर्चा से बढ़कर थी, जिसमें क्रिकेट की गहरी समझ और दिल से जुड़ी बातें हुईं। 💙
हार्दिक पांड्या के एक खिलाड़ी से कप्तान बनने और आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल होने तक के शानदार सफर पर अपने विचार साझा किए।
महेला ने कहा, “मैं हार्दिक से पहली बार साल 2017 में मिला था। वह युवा, प्रतिभा से भरे हुए खिलाड़ी थे, जिनमें जबरदस्त एनर्जी थी। और यही बात मुझे हमेशा हार्दिक में सबसे ज्यादा पसंद आई। आज भी उनमें खेल के लिए वही जोश है और यही ऊर्जा खास बनाती है। क्रिकेट के लिए उनका जुनून बहुत गहरा है और इसके बारे में वह बहुत बातें करते हैं।
मैं पिछले आठ साल से एमआई के साथ हूं और उनकी नेतृत्व क्षमता, मैदान पर परिपक्वता को देखना शानदार रहा है। वह आज व्हाइट-बॉल क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं।” 💪😎
उन्होंने हार्दिक के अलग अंदाज के बारे में भी बताया जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से खास बनाता है।
उन्होंने कहा, “जब हार्दिक ने करियर की शुरुआत की थी, तो हमें उन्हें थोड़ा संभालकर रखना पड़ता था, क्योंकि वह चलते-फिरते पावरहाउस की तरह थे। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, हर जगह उनका जबरदस्त असर दिखता था। उस समय युवा हार्दिक की मेहनत और काम करने का तरीका शानदार था।”
“टेस्ट क्रिकेट खेलने की वजह से उन्हें बाद में जो चोटें लगीं, उनका उनके शरीर पर काफी असर पड़ा। उनके वर्कलोड को अच्छी तरह से मैनेज करना पड़ा। अब वह इस बात को समझते हैं और हमने उनके वर्कलोड को संभालने का एक व्यवस्थित तरीका अपनाया है। जब कोई खिलाड़ी अपने करियर के अहम दौर में पहुंचता है, तो उसे सही तरीके से मैनेज करना बहुत जरूरी होता है। उनकी स्किल, मेहनत और काम करने का तरीका आज भी शानदार है। चाहे वह ट्रेनिंग हो, सीजन के दौरान हो या ऑफ सीजन, अपनी फिटनेस पर काम करना हो। वह हर चीज को गंभीरता से लेते हैं। एक खिलाड़ी और इंसान के रूप में उनका विकास देखना सच में बहुत अच्छा लगता है।”
पहले मैच का बेसब्री से इंतजार करते हुए महेला ने परफेक्ट प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, “इतने सारे अच्छे ऑप्शन होना एक अच्छी बात है। हम अलग-अलग विरोधियों और परिस्थितियों का सामना करेंगे। मुंबई में खेलने के बाद, हमें लगातार दो अवे मैच खेलने हैं। हमें उन विकल्पों की जरूरत पड़ेगी।
स्क्वाड डेप्थ कई कारणों से बहुत अहम है। यह चोटों या अलग-अलग परिस्थितियों के लिए हो सकता है। यह ऐसी चीज है जिसके बारे में हम लगातार सोचते रहते हैं।”
महेला ने आगे कहा, “बेंच पर बैठे रहने का अनुभव फायदेमंद होता है। कभी-कभी यह मुश्किल होता है कि हमारे पास अच्छे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हों, लेकिन यही सच्चाई है। यह फ्रेंचाइजी क्रिकेट का हिस्सा है। हमारा काम ऐसा माहौल बनाना है जहां हर कोई खुश रहे और हर कोई एक ही लक्ष्य के लिए खेले, यानी टीम की सफलता के लिए।” 💙🙌