दो महीने, एक धड़कन और छठी ट्रॉफी की उम्मीद

पिछले 18 सीज़न से हर साल गर्मियों का यह धमाका बेहद दिलचस्प रहा है। IPL 2026 आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है। वो समय आ गया है जब हर शाम हमें कुछ अलग महसूस होगी। पलटन ब्लू एंड गोल्ड जर्सी पहनकर तैयार हो जाएगी। सभी चाय और मिसल पाव के साथ अपने पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में बात करने में व्यस्त हो जाएंगे। कैलेंडर पर तारीखें मार्क कर ली गई हैं। उद्देश्य बिल्कुल साफ हो चुका है... अब वानखेड़े में रोमांच के समुंदर में डूबने का समय आ गया है! 

जब हमारे MI सुपरहीरो मैदान पर उतरते हैं तो माहौल ही अलग हो जाता है। हर मैच एक अलग कहानी लिखता है। हमारी ज़िंदगी अब घड़ी के समय की बजाय मैच के समय पर चलेगी। हर कोई काम से पहले घर लौटने की कोशिश करता है, जिससे रोमांच से भरपूर एक्शन को लाइव देख सकें। 5…4…3…2…1… अंपायर कहता है — खेल शुरू! इसी के साथ पूरे शरीर में रोमांच की लहर दौड़ जाती है। इन दो महीनों में हर कोई खुश रहता है। साथ मिलकरं जश्न मनाता है। हालांकि, दिल की धड़कनें बस ऊपर-नीचे होती रहती हैं। शोर इतना तेज होता है कि वह स्टेडियम, स्टैंड्स, शहरों और टीवी के सामने बैठे हर फैन के कानों में गूंजता है।

प्वाइंट्स टेबल शून्य से शुरू होती है, स्कोरबोर्ड खाली होता है और मुंबई इंडियंस की टीम जानती है कि टॉप पर पहुंचने के लिए क्या करना पड़ता है। टीम जब मैदान में उतरती है तो फैंस मैच डे की रस्मों को शुरू कर देते हैं... वही पुरानी अंधविश्वास वाली बातें अचानक टीम की सफलता के लिए मायने रखने लगती हैं। जब MI अपना अभियान शुरू करता है, तो एक भावना सभी के मन में घर कर जाती है। 

क्या आपको मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल पता है। अगर नहीं, तो अभी देखें और कैलेंडर पर सभी एमआई मैचों की तारीखें मार्क कर लें।

मैच

तारीख

होम

अवे

वेन्यू

1

29-मार्च-26

मुंबई इंडियंस

कोलकाता नाइट राइडर्स

मुंबई

2

04-अप्रैल-26

दिल्ली कैपिटल्स

मुंबई इंडियंस

दिल्ली

3

07-अप्रैल-26

राजस्थान रॉयल्स

मुंबई इंडियंस

गुवाहाटी

4

12-अप्रैल-26

मुंबई इंडियंस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई

5

16-अप्रैल-26

मुंबई इंडियंस

पंजाब किंग्स

मुंबई

6

20-अप्रैल-26

गुजरात टाइटंस

मुंबई इंडियंस

अहमदाबाद

7

23-अप्रैल-26

मुंबई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई

8

29-अप्रैल-26

मुंबई इंडियंस

सनराइजर्स हैदराबाद

मुंबई

9

02-मई-26

चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस

चेन्नई

10

04-मई-26

मुंबई इंडियंस

लखनऊ सुपर जायंट्स

मुंबई

11

10-मई-26

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

मुंबई इंडियंस

रायपुर

12

14-मई-26

पंजाब किंग्स

मुंबई इंडियंस

धर्मशाला

13

20-मई-26

कोलकाता नाइट राइडर्स

मुंबई इंडियंस

कोलकाता

14

24-मई-26

मुंबई इंडियंस

राजस्थान रॉयल्स

मुंबई

एमआई के लिए सीजन के पहले मैच में क्या हलचल रही है?  

माने या न माने, लेकिन मुंबई इंडियंस ने IPL सीज़न का पहला मैच 2012 के बाद से कभी नहीं जीता। यह 13 साल पुरानी बदकिस्मती है जिसे हम इस बार तोड़ने जा रहे हैं। हमारे हेड कोच महेला जयवर्धने ने खुद इसे “एलीफैंट इन द रूम” कहा है। हम पहले मैच में KKR से भिड़ने जा रहे हैं, जिसके खिलाफ हमारा रिकॉर्ड शानदार रहा है, वो भी हमारे अपने वानखेड़े मैदान पर। शायद अब समय आ गया है।

इस साल मुंबई इंडियंस में क्या नया है?  

क्विनी वापस लौट आए हैं। 2019 और 2020 की ट्रॉफी जीत में स्टार रहे क्विंटन डी कॉक अब फिर से ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में दिखने वाले हैं। मुंबई बॉय शार्दुल ठाकुर, जो 2010 में MI के नेट बॉलर थे, अब LSG से ट्रेड होकर वापस आ गए हैं। इसके साथ ही पूर्व MI स्टार मयंक मार्कंडे और शेरफेन रदरफोर्ड भी वापसी कर चुके हैं। ऑक्शन में मुंबई के अथर्व अंकोलेकर, बिहार के लेफ्ट-आर्म सीमर मोहम्मद इज़हार, दिल्ली के ऑलराउंडर मयंक रावत और विदर्भ के बल्लेबाज़ दानिश मालेवार को खरीदा गया है। हमने 2025 सीजन के अपने कोर ग्रुप का बड़ा हिस्सा रिटेन किया है और पुराने खिलाड़ियों में थोड़ी नई ताज़गी भी आ गई है।

उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, अब और अधिक इंतज़ार नहीं हो रहा, पलटन? हमें भी बिल्कुल वैसा ही महसूस हो रहा है!!