ब्लू डीएनए, गोल्ड ड्रीम: SKY की अगुआई में T20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार भारत
वानखेड़े की दहाड़ अब दुनिया भर में गूंजने वाली है।
और हां - वो जिद्दी जज़्बा अब एमआई के डगआउट से निकलकर टीम इंडिया में उतर चुका है। सच कहें तो, इसका इंतजार कब से था। SKY के नेतृत्व में आमची मुंबई की हसल अब सिर्फ एक प्लान नहीं, एक साफ मैसेज है। पहली गेंद से दबदबा और ट्रॉफी घर लानी है। जर्सी का रंग अलग हो सकता है 🔵, लेकिन मिशन वही है: डॉमिनेट करो और गोल्ड लाओ 🏆
हमारी 15 सदस्यीय टीम में MI के चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें जीतना आता है। सबसे आगे हैं - आपला दादा सूर्यकुमार यादव। SKY सिर्फ बल्लेबाजी नहीं करते, वो फिजिक्स के नियम तोड़ते हैं।
कप्तानी में वो वही ठेठ मुंबई वाला “शाणा” माइंडसेट लेकर आए हैं। हमेशा दो कदम आगे और जरा भी डर नहीं। फाइन लेग के ऊपर से शानदार गेंदबाजों को लपेटना हो या उन्हें गली क्रिकेटर जैसा दिखा देना।
“मिस्टर 360” मैच की शर्तें खुद तय करते हैं और 2024 फाइनल का वो कैच? बस इतना समझ लो - SKY मैदान में है तो “नामुमकिन” नाम की कोई चीज नहीं। मुस्कुराते हुए दबदबा, यही है उनका स्टाइल 😃
बूम बूम बुमराह. ये सिर्फ गेंदबाज नहीं ये डेथ सेंटेंस हैं 😈 JB93 रन-अप पर आते ही बहस खत्म। बाउंड्री की उम्मीद छोड़िए, बल्लेबाज बस यही दुआ करते हैं कि पैर न कुचले जाएं या स्लोअर पर अलग न दिखें। दबाव के पल में बुमराह मैच “बंद” नहीं करते - वो विपक्ष को आगे ही नहीं बढ़ने देते हैं।
फिर आते हैं हार्दिक “कुंग-फू” पांड्या। पसंद करें या न करें, दबाव जब कुकर बन जाए तो नजरें अपने-आप हार्दिक पर जाती हैं। ये हैं अल्टीमेट क्लच प्लेयर जब सब घबराते हैं, इनके पास जवाब होता है।
2024 फाइनल में वही बर्फ-सा ठंडा 20वां ओवर याद है न? 16 रन डिफेंड करना, और उसी ओवर में बड़े विकेट हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर का। एक ही टूर्नामेंट में 100 रन और 10 विकेट का डबल,ये यूं ही नहीं होता। टीम का टैक्टिकल ग्लू, हार्दिक पांड्या वो “बिग-गेम” स्वैग लाते हैं जो हारते मैच को ट्रॉफी में बदल देता है।
और आखिर में तिलक वर्मा। अपना पहला वर्ल्ड कप और साथ में वो स्ट्रीट-स्मार्ट एनर्जी। चोट की चिंताओं पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप में 19 गेंदों में 45 रन ठोककर पूरी तरह विराम लगा दिया।
मिडिल ऑर्डर में SKY को जिस लेफ्ट-हैंड काउंटर-पंचर की जरूरत है, वो तिलक ही हैं। दबाव में पलक न झपकाने वाला खिलाड़ी। MI के तरीके से पले-बढ़े तिलक वर्मा, बड़े मंच पर वही जुझारूपन दिखाने को बेताब हैं।
ये चारों मिलकर उस #OneFamily स्पिरिट की धड़कन हैं, जो अब वर्ल्ड स्टेज पर छाने वाली है। पलटन के लिए जो देखा है, वही अब भारत के लिए देखिए।
इस बार बस जीतना है, बस!