2013-2024 तक जसप्रीत बुमराह की सफलता का शानदार सफर
133 आईपीएल मैचों में 165 विकेटों के साथ, इस बात को पूरे भरोसे के साथ कहा जा सकता है कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल खेलने वाले अब तक के सबसे महान गेंदबाजों में से एक हैं। 2013 में आईपीएल में डेब्यू करते हुए, उन्होंने अपना पहला विकेट विराट कोहली के रूप में लिया, जब उन्होंने विराट को एलबीडब्ल्यू आउट किया था। इसके बाद बुमराह ने अपना 100वां आईपीएल विकेट भी विराट कोहली के रूप में साल 2020 में हासिल किया था। अपने पहले सीजन का आगाज तीन विकेट के साथ करने वाले बुमराह का प्रदर्शन 2016 के बाद से बहुत ही शानदार रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2020 में चैंपियनशिप जीतने के अभियान में आया, जब उन्होंने 15 मैचों में 27 विकेट अपने नाम किए।
इस साल, जब इम्पैक्ट प्लेयर नियम की वजह से टीम का स्कोर आसमान छू रहा था और लगभग हर गेंदबाज को धो दिया गया था, तब जसप्रीत बुमराह अपने अलग अंदाज में दमदार प्रदर्शन कर रहे थे और बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बने हुए थे। वह किफायती रहते हुए विकेट अपने नाम कर रहे थे। जैसा कि अब हम T20 विश्व कप की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में भारत उनकी इस शानदार फॉर्म के साथ आईसीसी खिताब जीतने की उम्मीद कर रहा है।
आइए देखें कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में कैसा प्रदर्शन किया है…
साल | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े |
2013 | 2 | 3 | 4-0-32-3 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
2014 | 11 | 5 | 4-0-22-2 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
2015 | 4 | 3 | 3-0-38-1 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
2016 | 14 | 15 | 4-0-13-3 बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
2017 | 16 | 20 | 3-1-7-3 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
2018 | 14 | 17 | 4-0-15-3 बनाम पंजाब किंग्स |
2019 | 16 | 19 | 4-0-20-3 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
2020 | 15 | 27 | 4-1-14-4 बनाम दिल्ली कैपिटल्स |
2021 | 14 | 21 | 4-0-36-3 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
2022 | 14 | 15 | 4-1-10-5 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स |
2023 | DNP | DNP | DNP |
2024 | 13 | 20 | 4-0-21-5 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |