तेंदुलकर-स्मिथ से लेकर रोहित-रिकेल्टन तक - एमआई के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों का जश्न

 

मुंबई इंडियंस में साझेदारियां सिर्फ दो खिलाड़ियों के रनों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह असली विश्वास को कई गुना बढ़ाने का तरीका होती हैं। पिछले 18 सीजन में एमआई ने टैलेंटेड जोड़ियों को विरोधी गेंदबाजों के लिए मास्टर डिस्ट्रॉयर में बदलने की कला में महारत हासिल कर ली है। नींव रखने वाले दिग्गजों से लेकर आगे बढ़ाने वाली नई पीढ़ी तक, पांच बार के आईपीएल चैंपियन की विरासत अपनी कहानी खुद बयां करती है।

आइए टी20 में मुंबई इंडियंस की रनों के आधार पर शीर्ष चार सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर डालते हैं।

167 - रोहित शर्मा और हर्शल गिब्स, कोलकाता, 2012

12 मई 2012 को हमारे अपने हिटमैन रोहित शर्मा ने हर्शल गिब्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड तोड़ नाबाद 167 रनों की साझेदारी की और शानदार बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं । ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में एमआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से मात दी थी। इसी मैच में हमारे मुंबई के राजा रोहित शर्मा ने 60 गेंदों में 109* रन बनाकार अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा था। वहीं, गिब्स ने 58 गेंदों में 66* रन का अहम योगदान दिया। इसके साथ ही केकेआर की सात मैचों की जीत का सिलसिला भी टूट गया।

163 -ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर, जयपुर, 2012

जयपुर में 20 मई 2012 को मुंबई के स्टार सचिन तेंदुलकर और POTM ड्वेन स्मिथ की सलामी जोड़ी ने 163 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 51 गेंदों में 58* रन बनाए, जबकि स्मिथ ने विपक्षी टीम को 87* (58) रन बनाकर विरोधी टीम पर अपना दबदबा कायम किया। मुंबई ने 12 गेंद बाकी रहते हुए 10 विकेट से जीत अपने नाम की। ​​एमआई ने जब सचिन-स्मिथ को सलामी बल्लेबाजी के लिए भेजा तो आरआर हैरान रह गई, क्योंकि एमआई की उस सीजन में यह उनकी आठवीं अलग ओपनिंग जोड़ी थी।

148 -रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन, मुंबई, 2026

14 साल का लंबा इंतजार आखिरकार 29 मार्च 2026 को समाप्त हुआ, जब एमआई ने पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की। ​​रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की 148 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप मेन इन ब्लू एंड गोल्ड टीम के लिए टी20 में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। यह मैच केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। रोहित ने 78(38) रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला, जबकि रिकेल्टन की दमदार 81(43) रनों की पारी बेहद यादगार रही। अनुभव और कुशलता के मेल ने पलटन को  खुशी और एक यादगार अनुभव दिया।

143 - सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा, मुंबई, 2024

मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए शानदार 143 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप की बदौलत एमआई ने 6 मई 2024 को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल की। ​​इस मैच की खासियत स्कूप, स्वीप, फ्लिक और छक्कों की भरमार थी। हमारे POTM सूर्या दादा ने 51 गेंदों में 102 रनों की आतिशी पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी धैर्य से खेलते हुए 32 गेंदों में 37 रन बनाए, जो टी20 में एमआई के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है।

MI की हर शानदार कहानी की शुरुआत ऐसी ही साझेदारियों से होती है जो विरोधियों को जोरदार झटका देती हैं!