हौसले बेखौफ, उड़ान बेमिसाल! हैप्पी बर्थडे सूर्या दादा

मुंबई के मैदानों से क्रिकेट के सबसे बड़े मंच तक,

हमारे अपने सूर्यकुमार यादव का सफर लिखा गया हर पन्ने पर।

एक और साल, एक और खूबसूरत अध्याय जुड़ने को है,

आने वाला हर पल खुशियों और कामयाबी से भरने को है।

SKY, तुम सिर्फ ब्लू एंड गोल्ड के खिलाड़ी नहीं रहे,

One Family का हिस्सा बनकर दिलों में खास जगह बना गए।

आज पूरी पलटन मिलकर कहती है यही बात,

हैप्पी बर्थडे सूर्या दादा, खुशियां, कामयाबी और मुस्कानें रहें हमेशा आपके साथ! 

आज हमारे पास जश्न मनाने की दो वजहें हैं, एक गणेश चतुर्थी और दूसरी Mr. 360 Maestro सूर्यकुमार यादव का जन्मदिन।

कुछ क्रिकेटर्स आपका मनोरंजन करते हैं, जबकि कुछ खास खिलाड़ी आपको प्रेरणा देते हैं... और हमारे अपने सूर्यकुमार किसी तरह ये दोनों काम एक साथ कर लेते हैं।

उनके शॉट्स हमेशा क्रिकेट की ज्योमेट्री को चुनौती देते हैं, मानो क्रिकेट का मैदान ही उनका अपना जादुई कैनवास हो। मुंबई के एक प्रतिभाशाली युवा के रूप में उन्होंने शुरुआत की और देखते ही देखते ब्लू एंड गोल्ड उनका घर बन गया, वानखेड़े उनका मैदान और पलटन... उनके अपने खास फैंस।

लेकिन इस शोहरत के पीछे आज भी एक बेहद नेकदिल इंसान मौजूद है, जो अपने करीबियों और अपनों के लिए हमेशा सबसे भरोसेमंद शख्स रहा है। वो मुस्कान, वही ऊर्जा और हर हाल में आगे बढ़ते रहने की भूख... आज भी वैसी ही बरकरार है।

एमआई के हमारे इस डायनेमिक स्टार की चमक आज भी बरकरार है, जो जब भी मैदान पर कदम रखते हैं, अपने साथ वही जुनून, वही सकारात्मक ऊर्जा और अपनी खास चमक लेकर आते हैं।

 

आपला सूर्या दादा ने 360 डिग्री की अपनी बेमिसाल चमक को अपनी खास पहचान बना लिया है।

वो शख्स, जो नामुमकिन लगने वाले एंगल्स को खूबसूरत शॉट्स में बदल देता है, दबाव को मौके में तब्दील कर देता है और अपनी खिलखिलाती हंसी से हर पल में रंग भर देता है।

आखिरकार, अब आती है पलटन के दिल से निकली एक खास दुआ। ऊंची उड़ान भरो, और भी चमकते रहो क्योंकि SKY के हर कदम पर हम दिल खोल के उनके लिए चीयर करते रहेंगे।

दुआ है कि आने वाला यह शानदार साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, कामयाबी और नई ऊंचाइयां लेकर आए।