हैप्पी बर्थडे तिलक: पलटन के भरोसेमंद खिलाड़ी के जन्मदिन का जश्न!
एक युवा खिलाड़ी से लेकर हमारे भरोसेमंद स्टार तक,
तिलक वर्मा, आपने दिखा दिया है कि आप कितने खास हैं!
उड़ान भरने का जज़्बा, चमकने का हुनर…
हर पारी के साथ आप सफलता के नए मुकाम छू रहे हैं
और लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं!
हर चुनौती और हर इम्तिहान में,
तिलक आपने हमेशा अपना शानदार प्रदर्शन किया
फिनिशर वाला जुनून, एक जुझारू खिलाड़ी का अंदाज़…
वाकई, आप जैसा हुनरमंद खिलाड़ी है बेहद खास!
जब खेल मुश्किल हो जाता है, आप हर बार लड़कर करते हैं शानदार पलटवार
दबाव को भी एक शानदार अनुभव में बदल देते हैं
जन्मदिन मुबारक हो तिलक, ब्लू एंड गोल्ड की शान
आपकी कहानी बहुत खास है, जिसमें अभी कई और जादुई पल जुड़ना बाकी हैं!
जब से उन्होंने नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनी। तब से लेकर आज तक जब-जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत पड़ी है, हमारे अपने तिलक वर्मा हर बार मजबूती से खड़े रहे हैं और पलटन को जश्न मनाने के कई मौके दिए हैं।
एक युवा खिलाड़ी से भरोसेमंद मैच विनर बनने तक का उनका सफर बेहद शानदार रहा है। बड़े मुकाबलों और दबाव भरे पलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के अपने सभी साथियों के चहेते भी हैं।
वह हमेशा ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुशी का माहौल बनाए रखता है। शांत दिमाग, निडर अंदाज और मैच को फिनिश करने का जज्बा - स्टारबॉय वर्मा में वो सब कुछ है, जो उन्हें एक खास खिलाड़ी बनाता है!
वह टीम शीट पर लिखे बस एक साधारण नाम से कहीं बढ़कर हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने बल्ले से और मैदान पर अपनी सुपरमैन जैसी डाइव लगाने की काबिलियत से मैच का रुख बदल सकते हैं।
जब से तिलक एमआई सेटअप से जुड़े हैं, तब से हर सीजन में उनका खेल बेहतर होता गया है। उन्होंने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदारी दिखाई है। कई मौकों पर जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है और टीम को जीत तक पहुंचाया है। वह एमआई के जज्बे की पहचान हैं। हमेशा कुछ नया हासिल करने की भूख, कभी हार न मानने का जुनून और अपना 100 प्रतिशत ही नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा देने का जज्बा!
दूसरी ओर, उनका अपनापन, दिल जीत लेने वाली मुस्कान, जमीन से जुड़ा स्वभाव और आंखों में चमकती वो जादुई चमक उनके व्यक्तित्व को और भी खास बनाती है। और सबसे बढ़कर, अपनी पलटन को हमेशा खास महसूस कराने का उनका अंदाज उनके शानदार व्यक्तित्व की एक खूबसूरत झलक दिखाता है।
किसी को आगे बढ़ते हुए देखना, न सिर्फ एक क्रिकेटर के तौर पर बल्कि एक इंसान के तौर पर भी, वाकई कमाल का अनुभव होता है। तिलक ने एक लंबा सफर तय किया है, लेकिन सीखने, खुद को ढालने, बेहतर बनने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए खुद को प्रेरित रखने की उनकी लगन आज भी उतनी ही मजबूत है।
कुछ खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से तो कुछ अपने व्यवहार और व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। तिलक वर्मा, आप उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने खेल के साथ-साथ अपने अंदाज से भी पलटन का दिल जीता है।
पलटन की ओर से आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, टीवी! यूं ही चमकते रहें, नई ऊंचाइयों को छूते रहें और क्रिकेट की दुनिया में सफलता के नए मुकाम हासिल करते रहें… क्योंकि आपकी असली उड़ान तो अभी बाकी है!