भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ की बाउंसी पिच पर खेला जाएगा रोमांचक मैच
T20 विश्व कप में दो लगातार शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका टीम से है।
प्रोटियाज के खिलाफ बाउसिंग बॉल के साथ तेज पिच पर खेलना आसान नहीं है, जो पहले से ही इन परिस्थितियों के बारे में भली-भाति परिचित हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के पास एनरिक नॉर्खिया के रूप में दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज भी है, जोकि शानदार फॉर्म में है।
लेकिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार लय में दिखाई दे रही है और विराट कोहली की फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे मजबूत पहलु है। इसके साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने फॉर्म में आने की दस्तक दे दी है।
सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के रूप में टीम इंडिया के पास दो ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकते हैं।
भारत लगातार जीत दर्ज कर रहा है और उसके दिग्गज खिलाड़ी भी फॉर्म में हैं। अब उन्हें ग्रुप स्टेज में अपनी सबसे मुश्किल चुनौती दक्षिण अफ्रीका का सामना करना है। वास्तव में दक्षिण अफ्रीका कभी भी T20 विश्व कप में फेवरेट टीम बनकर नहीं उभरा है, लेकिन इस टीम ने कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर लोगों को हैरान जरूर किया है। बहराल इस बार उन्हें खुद पर काफी भरोसा है और इस भरोसे की वजह टीम की मौजूदा फॉर्म है।
उन्होंने खेल में निरंतरता हासिल की है और इससे भी जरूरी बात यह है कि वे अच्छी और आक्रामक क्रिकेट खेल रहे हैं। इसके अलावा उनका नेट रन रेट भी काफी अच्छा है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद, भारत अगर इस मैच में जीत दर्ज करता है तो टीम का सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा। वहीं, दक्षिण अफ्रीका भी इस मैच में जीत हासिल करना चाहेगा।
आपको बता दें, बारिश के कारण प्रोटियाज को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत नहीं मिल सकी थी, और अगर ये मुकाबला वो हारते हैं तो उनकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड आंकड़े:
आंकड़े |
भारत |
दक्षिण अफ्रीका |
T20I में |
13 (जीत) |
9 (जीत) |
T20 विश्व कप में |
4 (जीत) |
1 (जीत) |
सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी |
रोहित शर्मा (405 रन) |
डेविड मिलर (320 रन) |
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी |
भुवनेश्वर कुमार (14 विकेट) |
केशव महाराज (8 विकेट) |
क्या: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सुपर 12 ग्रुप 2
कब: रविवार, 30 अक्टूबर, 2022
कहां: पर्थ स्टेडियम, सबसे बाउंसी 22-गज की पिच
क्या उम्मीद कर सकते हैं: बारिश की तो बिल्कुल नहीं। हां, यह पूरी तरह से सच है। आपको मौसम का पूर्वानुमान हैरान कर देगा, क्योंकि मौसम पूरे दिन साफ रहेगा।
आपको क्या करने की जरूरत है: आप वही करिए जो आपने पूरे सप्ताह किया है। जबकि अन्य टीमें मैच के हार के दुख और बारिश की मुश्किलों से गुजरी हैं और हम जीत के सिलसिले के साथ आगे बढ़ रहे हैं।