INDvAUS सीरीज प्रीव्यू: वक्त है आगे बढ़ने का..अब T20 WC 2024 पर होंगी नजरें
पलटन, हम जानते हैं कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार काफी निराशाजनक रही। हम जानते हैं कि उस हार से हम सभी का दिल टूट गया था और सभी फैंस को इससे उबरने में काफी तकलीफ हुई।
लेकिन अंधकार के बाद ही रोशनी की किरण निकलती है और इसी उम्मीद और जज़्बे के साथ, भारतीय क्रिकेट टीम 23 नवंबर, 2023 से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगी, जो T20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब के हमारे नए सफर को भी शुरू करेगी। आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप अगले साल जून में यूएसए और वेस्टइंडीज में होने वाला है।
खैर, हम कैप्टन सूर्या दादा के फेवरेट फॉर्मेट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, जहां हमें चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिलेगी। सूर्या एक युवा टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जोश से लबरेज होगी।
हमारे पॉकेट डायनेमो ईशान किशन और उभरते हुए सुपरस्टार तिलक वर्मा दमदार खेल दिखाने के लिए बेताब होंगे और टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाएंगे, जैसा कि इस जोड़ी ने आईपीएल में कई बार किया है।
जहां तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात है, तो मध्यक्रम के बल्लेबाज टिम डेविड और तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ अपनी टीम के लिए मैदान में उतरेंगे।
क्या: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पांच मैचों की T20I सीरीज
कब: गुरुवार, 22 नवंबर, 2023 से रविवार, 3 दिसंबर, 2023 तक
कहां: पहला T20I (विशाखापट्टनम), दूसरा T20I (तिरुवनंतपुरम), तीसरा T20I (गुवाहाटी), चौथा T20I (रायपुर), पांचवां T20I (बेंगलुरु)
क्या उम्मीद करें: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों के खिलाड़ी मनोरंजन और रोमांचक मुकाबलों की गारंटी देते हैं! इसके अलावा, हमारे सूर्या दादा की कप्तानी देखने लायक होगी।
आपको क्या करने की जरूरत है: वही ऊर्जा और उत्साह के साथ टीम इंडिया को चीयर करें जो आपने पूरे वर्ल्ड कप के दौरान बनाए रखी थी!
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: आंकड़ों पर एक नजर
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (T20I) |
||
भारत |
मेट्रिक्स |
ऑस्ट्रेलिया |
26 |
मैच |
26 |
15 |
जीते |
10 |
10 |
हारे |
15 |
1 |
कोई नतीजा नहीं |
1 |
0 |
टाई |
0 |
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी |
|
भारत |
विराट कोहली - 794 रन |
ऑस्ट्रेलिया |
एरोन फिंच - 500 रन |
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
|
|
भारत |
जसप्रीत बुमराह - 16 विकेट |
ऑस्ट्रेलिया |
एडम जम्पा - 12 विकेट |
टीमें
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान, श्रेयस अय्यर (आखिरी के दो मुकाबलों के लिए)
ऑस्ट्रेलिया: मैथ्यू वेड (कप्तान और विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, टिम डेविड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सीन एबॉट, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, मार्कस स्टोइनिस, केन रिचर्डसन , एडम जम्पा