INDvZIM: रायपुर में शेफाली और स्मृति की शानदार पारी, भारत ने 2-0 की बनाई बढ़त 

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे महिला T20I मैच में, 'प्लेयर ऑफ द मैच' शेफाली वर्मा की शानदार 55 रनों की पारी और स्मृति मंधाना के नाबाद 47 रनों की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की।

शुरुआती 10 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया, जिससे भारत मजबूत स्थिति में आ गया। सटीक गेंदबाजी, वेरिएशन और लगातार दबाव के कारण जिम्बाब्वे की बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सकीं। तीन अहम विकेट लेकर भारतीय टीम ने रन रेट को बरकरार रखा। 10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 3/51 था।

निकी ने दो विकेट लेकर पलटा मैच का रुख 

निकी प्रसाद ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके, जिससे जिम्बाब्वे 14.2 ओवर में 5/75 के स्कोर पर लड़खड़ा गया। सबसे पहले उन्होंने चिपों मुगेरी-तिरिपानो (34 रन, 32 गेंद) का विकेट लिया, जिन्हें ऋचा घोष ने विकेट के पीछे कैच किया। इसके बाद निकी ने न्याशा ग्वांजुरा को LBW आउट किया। अपने दो ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट लेने वाली निकी ने विपक्षी टीम पर और अधिक दबाव बना दिया।

फील्डिंग में भी कमाल दिखाते हुए, निकी ने डीप से दौड़ते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने आगे की ओर डाइव लगाई और जमीन से कुछ इंच ऊपर गेंद को लपककर मिशेल मावुंगा को पवेलियन वापस भेज दिया।

लगातार विकेट गिरने के कारण जिम्बाब्वे की टीम एक बड़ा स्कोर नहीं बना सका। कप्तान जोसेफिन नकोमो 27 रन बनाकर नाबाद रहीं और जिम्बाब्वे ने अपने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 102 रन बनाए।

शेफाली ने जड़ा अर्धशतक, कप्तान स्मृति और शेफाली की मदद से भारत ने अपने नाम की सीरीज 

ओपनर शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों में 55 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इस पारी ने शुरुआत से ही भारत को मैच में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। दूसरे छोर से स्मृति ने उन्हें बखूबी साथ दिया और दोनों ने मिलकर ओपनिंग साझेदारी में 96 रन जोड़े। सकारात्मक सोच और अप्रोच ने पूरे मैच के दौरान 'वुमन इन ब्लू' (भारतीय महिला टीम) की मदद की। कप्तान स्मृति ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। उन्होंने एक शानदार छक्के के साथ भारतीय पारी का समापन किया।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.5 ओवर में 104/1 रन बनाए और लगातार अपना 10वां T20I मैच जीता।

संक्षिप्त स्कोर

जिम्बाब्वे: 20 ओवर में 102/8 - चिपो मुगेरी-तिरिपानो 34; निकी प्रसाद 2/7 

भारत: 8.5 ओवर में 104/1 शेफाली वर्मा 55, स्मृति मंधाना 47*; बिलेव्ड बिज़ा 1/9