IPL मैच 14 | MIvRR प्रीव्यू: #ESAMatchDay पर जूनियर पलटन की मुस्कान के साथ सीजन का होगा समापन!

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे। हमारे खिलाड़ी पलटन की पॉजिटिव ऊर्जा और जूनियर पलटन की मुस्कान के साथ मैदान पर उतरेंगे और सीजन का समापन करेंगे।

हर चौके, हर छक्के और हर विकेट के साथ फैंस की गूंज पहले से ज्यादा तेज और दमदार हो जाती है। क्योंकि नतीजे चाहे जो भी हो हम हमेशा एकजुट रहते हैं। इन युवा फैंस के लिए यह हमेशा अपने सुपरहीरोज के लिए तब तक चीयर करने के बारे में है जब तक उनकी आवाज थक न जाए और उन्हें यकीन है कि कुछ रोमांचक होने वाला है।  🔊💯

हमारे लिए यह बहुत ही खास दिन है। यह ईएसए (सभी के लिए शिक्षा और खेल) गेम हम सभी के दिलों के बहुत करीब है, जहां हजारों बच्चों को मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान, बिग W में लाइव मैच देखने का एक बार मिलने वाला मौका मिलता है।

यह खास मैच उम्मीद, प्रेरणा और सपनों पर विश्वास करने का एक खास जश्न बन जाता है। वहीं MI इस सीजन का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। 👊

एमआई और आरआर के बीच पहले हुए मैच के कुछ शानदार पलों को याद करते हैं। साल 2014 में कोरी एंडरसन की नाबाद 95 रनों की जबरदस्त पारी और आदित्य तारे के ऐतिहासिक छक्के ने 14.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर टीम को जीत दिलाई और NRR के आधार पर क्वालिफिकेशन भी सुनिश्चित किया।🤯

इसके अलावा आईपीएल का सबसे यादगार 1000वां मैच साल 2023 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुआ था, जहां एमआई ने एक बार फिर 213 रनों का पीछा करते हुए एक शानदार जीत दर्ज की थी।💙

अफसोस की बात है कि इस सीजन में बारिश से प्रभावित एक मैच में आरआर ने हमें हराया। लेकिन अब उस हार का बदला लेने और आखिरी दमदार कोशिश के साथ सीजन का शानदार अंत करने का समय आ गया है।

यह मैच बहुत ही रोमांचक होने वाला है, क्योंकि सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक में यशस्वी जायसवाल का सामना बुमराह से होगा। बूम की बॉल को लेफ्ट-हैंडर से दूर स्विंग कराने की क्षमता इस टक्कर को और भी दिलचस्प बनाती है। 

वहीं, सूर्यकुमार यादव मिडिल ओवरों में राजस्थान रॉयल्स के स्पिन अटैक के खिलाफ बड़े शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। रोहित शर्मा जोफ्रा आर्चर के खिलाफ पहले छह ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

कब: 24 मई 2026 | भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे

कहां: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

क्या उम्मीद करें: वानखेड़े की पिच एक बार फिर अपनी उम्मीदों पर खरी उतरेगी - लाल मिट्टी, अच्छी सीम और शुरुआती बाउंस, तेज आउटफील्ड और बहुत सारे रन बनाने के मौके।

छोटी स्क्वायर बाउंड्रीज के चलते पावरप्ले और डेथ ओवर्स में बड़े-बड़े शॉट्स देखने को मिल सकते है। वहीं गेंदबाजों के लिए वेरिएशन अहम होगा, क्योंकि पेस में बदलाव, यॉर्कर और एंगल का समझदारी से इस्तेमाल विकेट निकालने में मदद करेगा।

आंकड़ें

मैच खेले

33

एमआई ने जीते

17

आरआर ने जीते

16

 

मैच खेले गए (वानखेड़े में)

9

एमआई ने जीते

5

आरआर ने जीते

4

 

एमआई स्टैट आरआर
सूर्यकुमार यादव (478 रन) सबसे ज्यादा रन जोस बटलर (533 रन)
जसप्रीत बुमराह (19 विकेट) सबसे ज्यादा विकेट जोफ्रा आर्चर (13 विकेट)