आईपीएल मैच 8 | मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्रीव्यू: दूसरे हाफ में वापसी करने की होगी तैयारी!

 

पलटन, अब समय आ गया है कि हम एक नए नजरिए के साथ आगे बढ़ें। आईपीएल 2026 का अगला हाफ करीब आ रहा है। इस सीजन में लीग चरण में हमारे लिए सात मैच और बचे हैं। आइए वानखेड़े में अपनी टीम का उत्साह बढ़ाएं और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने खिलाड़ियों का समर्थन करें। मुंबई इंडियंस 29 अप्रैल 2026 को वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।

पिछले कुछ सालों में, इस मुकाबले में हमेशा कुछ न कुछ रोमांचक देखने को मिला है। अब देखते ही देखते अगली पीढ़ी कदम बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन जब खेल संतुलन में होता है, तो मुंबई इंडियंस के लिए एक नया सितारा उभरता है और उस पल को अपना बना लेता है। जब मैच बिल्कुल फंसा होता है, फैंस की धड़कने बढ़ चुकी होती हैं तभी एक निर्णायक मोड़ आता है। यदि आप जरा भी पलक झपकते हैं, तो आप इस नज़ारे को देखने से चूक जाते हैं।

इससे पहले कि 'ब्लू एंड गोल्ड' टीम ऑरेंज जर्सी से टकराए, आइए समय में पीछे चलें और कुछ यादों के पन्नों को फिर से पलटें। एमआई के उन खास पलों का फिर से लुत्फ उठाएं, जिन्होंने हमारी धड़कनों को बढ़ा दिया था।

मास्टर का आखिरी टच और वानखेड़े में पोलार्ड का कहर (2013)

दुनिया के पसंदीदा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े में 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी के साथ अपने आईपीएल सफर को अलविदा कहा। उनकी इस शुरुआत ने बाकी बल्लेबाजों के लिए माहौल बना दिया। एक बार जब शानदार शुरुआत मिल गई तो कीरोन पोलार्ड क्रीज पर आए और 27 गेंदों में नाबाद 66 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और आठ छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी ने विपक्षी टीम में डर बना दिया। एमआई ने 19.3 ओवर में 184/3 का पीछा करते हुए एक बेहद रोमांचक जीत दर्ज की।

*****

सुपर ओवर फिनिश में बुमराह की यॉर्कर का जादू (2019)

एक ऐसा खेल जो आखिरी गेंद तक गया और 'मेन इन ब्लू एंड गोल्ड' ने तब अपना धैर्य बनाए रखा। उस वक्त इसी की सबसे ज्यादा जरूरत थी। सुपर ओवर में जीत के लिए नौ रनों की जरूरत थी, जिसे पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने हमारे लिए आसानी से बना दिए। इससे पहले, एमआई और एसआरएच दोनों ने अपने 20 ओवरों में 162 रन बनाए थे और मैच टाई हो गया था। क्विंटन डी कॉक ने 58 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जबकि प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में 31 रन देकर 2 विकेट झटके।

*****

पोलार्ड के ऑलराउंड प्रदर्शन ने कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में दिलाई जीत (2021)

फैंस ने चेन्नई में कीरोन पोलार्ड का लाजवाब शो देखा... पहले बल्ले से, उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए, जिसमें एक चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसने मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों में 150/5 स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली। इसके बाद उन्होंने गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और अपने दो ओवरों में केवल 10 रन दिए, जिससे हम 13 रनों से जीत गए।

*****

सूर्या दादा की सुपला सेंचुरी (2024)

आपला दादा सूर्या ने 51 गेंदों में नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और छह छक्के शामिल थे। उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 'मेन इन ब्लू एंड गोल्ड' को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया। एमआई ने 17.2 ओवर में आसानी से 174/3 लक्ष्य का पीछा कर लिया। इससे पहले हार्दिक ने भी अपने चार ओवरों में 31 रन देकर 3 विकेट झटके। रोमांच से भरपूर इस परफॉर्मेंस ने इस शाम को यादगार बना दिया।

*****

ट्रेंट बोल्ट ने किया प्रचंड आग़ाज़, रोहित-सूर्या ने स्टाइल में किया खत्म (2025)

प्लेयर ऑफ द मैच ट्रेंट बोल्ट शानदार गेंदबाजी करने वाले स्टार खिलाड़ी रहे, उन्होंने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर चार विकेट लेते हुए एसआरएच को 20 ओवरों में 143/8 पर रोक दिया। इसके जवाब में, रोहित शर्मा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दबाव बनाए रखा और 46 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, सूर्या दादा ने महज 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर एमआई की पारी का अंत किया, जिससे मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से जीत दर्ज की।

*****

आंकड़ों का खेल

खेले गए मैच (ओवरऑल)

25

एमआई की जीत

14

एसआरएच की जीत

10

टाई

1 (एमआई ने सुपर ओवर में हासिल की जीत)

 

खेले गए मैच (वानखेड़े में)

10

एमआई की जीत

7

एसआरएच की जीत

2

टाई

1 (एमआई ने सुपर ओवर में हासिल की जीत)

 

एमआई आंकड़े एसआरएच
रोहित शर्मा (535 runs) सबसे अधिक रन डेविड वॉर्नर (524 रन)
जसप्रीत बुमराह (19 wickets) सबसे अधिक विकेट भुवनेश्वर कुमार (20 विकेट)

हम एक बार फिर मुंबई इंडियंस और एसआरएच के बीच रोमांचक मुकाबला देखने की उम्मीद कर रहे हैं। हां, यह एक अलग दिन जरूर होगा, लेकिन हमें विश्वास है कि मुंबई इंडियन एक्सप्रेस फिर से पटरी पर वापस लौटेगी और सरपट दौड़ेगी!