T20 कप 2026 – दूसरा सप्ताह: ऑल-स्टार बने जैक्स, बूम ने अपने नाम बनाया एक नया रिकॉर्ड

सुपर 8 की एंट्री हो चुकी है और हमारे खिलाड़ी अब फुल फॉर्म में हैं! अहमदाबाद की धूल भरी पिच से लेकर कोलंबो के टर्न लेते विकेट तक, ब्लू एंड गोल्ड का वही क्लासिक डीएनए हर जगह झलक रहा है।

अगर पहला सप्ताह सिर्फ वार्म-अप था, तो दूसरा सप्ताह पूरी तरह एमआई वाली क्लच मेंटैलिटी का शो रहा। यहां कोई खोखली बातें नहीं सीधे मुद्दे पर आते हैं। दांव बढ़ चुके हैं, और क्लास ऑफ’26 ने कैसा परफॉर्म किया, उसकी लेटेस्ट रिपोर्ट आपके सामने है। 📈

सूर्यकुमार यादव (भारतीय टीम – कप्तान)

आपला दादा सूर्या ने हफ्ते की शुरुआत नीदरलैंड पर जीत के साथ की और भारत को परफेक्ट ग्रुप-स्टेज फिनिश दिलाया, लेकिन अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 का पहला मुकाबला आसान नहीं था। मुश्किल पिच और तेज प्रोटियाज अटैक के सामने सूर्या अपनी फेमस 360-डिग्री लय में नहीं दिखे। 

फिर भी SKY है- एक बड़ा शॉट, एक “सुप्ला” और कहानी पलट सकती है। बस भरोसा रखो, बड़ा स्कोर दूर नहीं! 🏏🔥

जसप्रीत बुमराह (भारत)

जहां हालात भारी लगते हैं, वहीं BOOM BOOM अपनी चमक छोड़ जाते हैं! 💥 साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में बुमराह ने 3/15 के शानदार आंकड़े दर्ज किए। 

इसी के साथ उन्होंने आर अश्विन को पीछे छोड़ते हुए T20 कप इतिहास में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और उन्होंने 33 विकेट लिए। 🏅

जब बल्लेबाजों का मूड सेट लग रहा था, तब भी जस्सी की यॉर्कर्स जादू जैसी लगीं! 😮‍🔥

हार्दिक पांड्या (भारत)

कुंग-फू पंड्या मेन इन ब्लू की असली रीढ़ बने हुए हैं। ग्रुप स्टेज में अहम कैमियो के बाद, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वो हर अहम पल में शामिल दिखे। भले ही बल्ले से मैच को अंत तक न ले जा पाए हों, लेकिन डेथ ओवर्स में उनकी मौजूदगी और मैदान पर दिए गए इनपुट ने साफ दिखा दिया कि बड़े मैचों में भरोसा क्यों उन्हीं पर किया जाता है।

ये तो बस ट्रेलर है- हार्दिक पांड्या स्पेशल अभी बाकी है!

तिलक वर्मा (भारत)

नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में 27 गेंदों पर 31 रनों की सधी हुई पारी के बाद, अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिलक को संघर्ष करना पड़ा। लेकिन पलटन उनके जज़्बे को जानती है- ये “स्टार बॉय” लड़ना जानता है... अगला मैच? कमबैक वाला हो सकता है!

शरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज)

हमारे कैरेबियन मुम-भाई वेस्टइंडीज की मिडिल ऑर्डर की जान बने हुए हैं। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से उन्होंने टीम को ग्रुप में पूरी तरह बॉस बना दिया। पिछले सप्ताह इटली के खिलाफ 15 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए।

एक बार शरफेन ने बल्ला घुमाना शुरू किया, तो गेंदबाजों के लिए छुपने की कोई जगह नहीं बचती।

विल जैक्स (इंग्लैंड)

विल जैक्स का ये सप्ताह किसी सपने से कम नहीं रहा। इंग्लैंड के लिए उनका T20 कप सफर अब तक काफी धमाकेदार रहा है। लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

जहां उन्होंने इटली के खिलाफ 53* और 1/34, फिर श्रीलंका के खिलाफ 21 रन और 3/22 के आंकड़े के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

वह मैदान पर अपने बल्ले और गेंद दोनों से असर डालने की काबिलियत रखते हैं। वह इस टूर्नामेंट में पूरे कॉन्फिडेंस में दिख रहे हैं और पाकिस्तान (24 फरवरी) व न्यूजीलैंड (26 फरवरी) के खिलाफ भी इसी रफ्तार को जारी रखने के मूड में हैं।

रयान रिकेलटन (साउथ अफ्रीका)

वर्सेटाइल विकेटकीपर-ओपनर ने यूएई के खिलाफ 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर प्रोटियाज की रन चेज को जबरदस्त एनर्जी दी। मैच 13.2 ओवर में ही खत्म हो गया।

हालांकि, भारत के खिलाफ कहानी अलग रही, जहां एमआई के ही साथी बुमराह ने उनका जल्दी हिसाब कर दिया, लेकिन उनकी पहचान को देखते हुए, वेस्टइंडीज के खिलाफ उनसे एक जबरदस्त प्रदर्शन की पूरी उम्मीद है।

क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका)

क्विंटन फिर साबित कर रहे हैं कि अनुभव सच में गोल्ड के बराबर होता है। अहमदाबाद में बुमराह की एक शानदार गेंद पर भले ही वो जल्दी आउट हो गए, लेकिन विकेट के पीछे उनकी फुर्ती कमाल की रही।

तिलक वर्मा का अहम कैच लेकर उन्होंने भारत की रन चेज पर ब्रेक लगा दिया। T20 कप में प्रोटियाज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अब भी वही बड़े मैचों के शिकारी हैं, जिन्हें हम जानते और पसंद करते हैं।

कॉर्बिन बॉश (साउथ अफ्रीका)

उनके लिए ये हफ्ता ब्रेकआउट साबित हुआ। पहले यूएई के खिलाफ 3/12 के साथ प्लेयर ऑफ द मैच, फिर भारत जैसे मजबूत टीम के खिलाफ 2/12 का आंकड़ा दर्ज किया।

सूर्यकुमार यादव और वॉशिंगटन सुंदर को आउट कर उन्होंने मिडिल ओवर्स में भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इससे पहले अभिषेक शर्मा को आउट करने की उनकी जद्दोजहद भी उनके इरादे दिखा चुकी थी। सीधी बात बॉश ने इस हफ्ते प्रोटियाज के लिए पूरा पैसा वसूल कर दिया।