मुंबई इंडियंस ने सीज़न 2021 में अपनी जर्सी पर ब्रह्मांड के 5 मूल तत्वों को शामिल किया
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आज इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए अपनी जर्सी का अनावरण किया। इस जर्सी को प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर की जोड़ी शांतनु और निखिल द्वारा डिज़ाइन की गई है, जहां यह जर्सी ब्रह्मांड के 5 मूल तत्वों - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश की संरचना को दर्शाता है, इसके साथ ही साथ जर्सी में प्रत्येक पांच बार के चैंपियन के साइन को दर्शाया गया है।
ये तत्व मानव शरीर की संरचना के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, जहां प्रत्येक तत्व ब्रह्मांड की शक्ति को दर्शाते हैं। वहीं, यह जर्सी दर्शाती है कि मुंबई इंडियंस का निर्माण किस तरह से हुआ है, जो पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश द्वारा जर्सी पर अंकित स्थिरता, एकजुटता, विश्वास, दया और अन्वेषण के रूप में किया गया है। इसके साथ ही इन पांचों मूल्यों में से प्रत्येक ने मुंबई इंडियंस के सभी पांच खिताबों में अपना योगदान दिया है और ये जर्सी प्रत्येक मुकाबले के लिए उनके महत्व को हाइलाइट करती है।
मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने जर्सी और इसकी खासियत के बारे में बात करते हुए कहा, “मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं और हम इसे पूरा करने वाले हैं कि हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “बहुत सारे विचार हैं, जो हर साल हमारी जर्सी को डिजाइन करने के लिए किया जाता है, क्योंकि हम समझते हैं कि यह जर्सी हमारे खिलाड़ियों और प्रशंसकों द्वारा गर्व और सम्मान की भावना के साथ पहना जाता है। इस सीज़न में हमने अपने डीएनए के तत्वों को अपनी जर्सी पर पहनने का फैसला किया, जिसने हमें देश का सबसे सफल स्पोर्ट्स क्लब बनने में सक्षम बनाया है। जब भी हम इस जर्सी में कदम रखेंगे हम अपनी टीम का गौरव बढ़ाएंगे।”
वहीं, डिजाइन के बारे में बात करते हुए मिसन शांतनु और निखिल के सीएफओ और को-फाउंडर निखिल मेहरा ने कहा, “इस साल ब्रह्मांड के निर्माण के पांच बड़े तत्वों और पंच महा भूत के पांच तत्वों से प्रेरणा मिली है। वहीं, यह जर्सी पृथ्वी का प्रतिनिधित्व कर रही है - स्थिरता, संरचना और संतुलन; पानी - तरलता और शुद्धता; वायु - दया; अग्नि - आत्मविश्वास, शक्ति; अंतरिक्ष - जिसे इसके डिजाइन मूल्य में विस्तार से बताया गया है।”
मुंबई इंडियंस ने जर्सी का अनावरण करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है।
यह जर्सी विशेष रूप से TheSouledStore.com पर खरीद के लिए उपलब्ध होगी, जो अब प्री-ऑर्डर पर भारतीय रुपए 1,999 में होगी। वहीं, द मैच जर्सी रेप्लिका भी मुंबई इंडियंस के मेंबरशिप प्रोग्राम के गोल्ड टायर में शामिल है।
मुंबई इंडियंस 9 अप्रैल 2021 को अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।