आधिकारिक घोषणा: IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेन की गई खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जो टीम की निरंतरता और लंबे समय तक सफलता की सोच को और मजबूत करती है। #OneFamily का मुख्य कोर जैसा का तैसा बना रहेगा।

आपके पसंदीदा स्टार्स कहीं नहीं जा रहे!

MI की सफलता की नींव बिल्कुल मजबूत है। हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ब्लू एंड गोल्ड में अपनी चमक बरकरार रखेंगे क्योंकि कुछ पार्टनरशिप हमेशा के लिए ही होती हैं।

तेज गेंदबाजी अटैक जो पलटन को उत्साहित रखता है

ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर के नेतृत्व में MI का पेस अटैक एक बार फिर तैयार है। तेज, आक्रामक और बेखौफ।

ग्लोबल गेम-चेंजर्स की वापसी

रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, मिचेल सैंटनर और कॉर्बिन बॉश ने साबित किया कि वे ब्लू एंड गोल्ड के लिए ही बने हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिखाया था कि वे दबाव में भी खरे उतरते हैं और अब वे फिर से तैयार हैं। एएम ग़ज़नफ़र भी अपने MI डेब्यू सीजन के लिए उत्साहित हैं (जो चोट की वजह से 2025 में मिस हुआ था)।

कल के नहीं, आज के गेम-चेंजर्स

MI की युवा ब्रिगेड सिर्फ भविष्य नहीं वर्तमान है। उभरते सितारे नमन धीर, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, रघु शर्मा और रॉबिन मिन्ज़ एक बार फिर मौका पाएंगे और वानखेड़े और IPL में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

एक स्मार्ट ट्रेड

शार्दुल ठाकुर, शर्फ़ेन रदरफोर्ड और मयंक मार्कंडे टीम से जुड़ रहे हैं अनुभवी खिलाड़ी जो पहले से मजबूत लाइन-अप में और धार जोड़ेंगे।

रिलीज और ट्रेड किए गए खिलाड़ी

ऑक्शन से पहले रणनीति और टीम बैलेंस को देखते हुए MI ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है: कर्ण शर्मा, बेवोन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, विग्नेश पुथुर, KL श्रीजित, PSN राजू, रीस टॉपली और लिज़ाड विलियम्स। इसके साथ ही अर्जुन तेंदुलकर का ट्रेड भी किया गया है। 

मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट सभी खिलाड़ियों के समर्पण और मेहनत के लिए दिल से धन्यवाद देता है और उनके आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं देता है। ब्लू और गोल्ड में बिताया गया उनका समय हमेशा याद रखा जाएगा।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

➡️ एएम ग़ज़नफ़र

➡️ अश्विनी कुमार

➡️ कॉर्बिन बॉश

➡️ दीपक चाहर

➡️ हार्दिक पांड्या

➡️ जसप्रीत बुमराह

➡️ मयंक मार्कंडे (ट्रेड इन)

➡️ मिचेल सैंटनर

➡️ नमन धीर

➡️ रघु शर्मा

➡️ राज अंगद बावा

➡️ रॉबिन मिन्ज़

➡️ रोहित शर्मा

➡️ रयान रिकेल्टन

➡️ शार्दुल ठाकुर (ट्रेड इन)

➡️ शर्फ़ेन रदरफोर्ड (ट्रेड इन)

➡️ सूर्यकुमार यादव

➡️ तिलक वर्मा

➡️ ट्रेंट बोल्ट

➡️ विल जैक्स

रिलीज किए गए खिलाड़ी

➡️ बेवोन जैकब्स

➡️ कर्ण शर्मा

➡️ केएल श्रीजित

➡️ लिज़ाड विलियम्स

➡️ मुजीब उर रहमान

➡️ PSN राजू

➡️ रीस टॉपली

➡️ विग्नेश पुथुर

ट्रेड आउट

➡️ अर्जुन तेंदुलकर