मुंबई इंडियंस दिल खोलकर आईपीएल परिवार फ्रेंचाइजी और फैंस का अपने घर में कर रही स्वागत

ये अभियान मुंबई की मूल भावना का जश्न मनाती है, इसके साथ ही टीमों की दोस्ती और खेल के प्रति उनके जुनून को जाहिर करती है।

जीवंत शहर मुंबई ने गर्मजोशी, उत्साह और सौहार्द की भावना के साथ अपना दिल खोल दिया है और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने घर में सभी नौ फ्रेंचाइजी का रंगारंग स्वागत कर रही है। 

पीले रंग की बौछार से हम ‘चेन्नई सुपर किंग्स का दिल खोल के स्वागत करते हैं।', जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स का शहर में उनके प्रतिष्ठित 'कोरबो लोरबो जीतबो दिल खोल के' स्लोगन के साथ स्वागत करते हैं। आने वाली प्रत्येक टीम के लिए #WelcomeDilKholKe होर्डिंग शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए गए हैं, जो खेल, उत्साह और स्नेह की भावना को जीवंत करने के लिए पेश किए गए हैं। 

ये संदेश खिलाड़ियों, अधिकारियों और देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करने वाली इन फ्रेंचाइजी के सभी फैंस को बधाई दे रहे हैं। जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग, 2022 के लिए मुंबई को अपना बेस चुना है। इस बार ये भी बात चल रही है कि स्टेडियम में फैंस की भी वापसी हो सकती है, ऐसे में उन फैंस का भी स्वागत कर रहे हैं, जो अपनी टीमों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्टेडियम आएंगे। 

मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, “पूरे शहर में लगाए गए होर्डिंग मुंबई की भावना की रचनात्मक प्रस्तुति हैं। ये दर्शाते हैं कि सपनों के शहर में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो यहां मौके की तलाश में आता है। मुंबई इंडियंस इस शहर की पहचान है और इसलिए हम आईपीएल परिवार की सभी फ्रेंचाइजी का मुंबई में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, साथ ही हर मुंबईकर को टीमों के स्वागत के लिए ट्रिब्यूट देते हैं।” 

“इस बार आईपीएल भारत व मुंबई में वापसी कर रहा है, वहीं मुंबई इंडियंस अपनी ‘ब्लू एंड गोल्ड’ पलटन का स्टेडियम में जोरदार स्वागत करने के लिए उत्सुक है। हम बतौर भावुक फैंस आर्मी के रूप में काफी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। पलटन, जिन्होंने अपनी अथक ऊर्जा और उत्साह के साथ एक दशक या उससे अधिक समय तक टीम का समर्थन किया है।” 

मुंबई और पुणे में खेला जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग 26 मार्च, 2022 से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस 27 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।