MI #OneFamily 2025: तीन महाद्वीपों में गूंजा MI का परचम – 5 प्लेऑफ, 3 चैंपियनशिप खिताब

साल 2025 हमारे लिए बहुत ही खास रहा। पांच टीमें. पांच प्लेऑफ. तीन महाद्वीपों – एशिया, अफ्रीका और अमेरिका में चैंपियन. मुंबई इंडियंस #OneFamily के लिए यह और भी गर्व की बात है।

हमने अपनी जर्सी में एक और स्टार जोड़ लिया है। हमारे ब्लू कलर में अब और भी ज्यादा गोल्ड जुड़ गया है।

आज का दिन हमारे इतिहास में खास है क्योंकि MI न्यूयॉर्क ने USA में इतिहास रचते हुए अपना दूसरा MLC खिताब जीत लिया है।

आज जश्न का दिन है। बल्कि पूरा साल ही जश्न मनाने लायक रहा है। एमआई एमिरेट्स सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंची। एमआई केपटाउन ने उससे आगे बढ़ते हुए शानदार SA20 अभियान में अपना पहला खिताब जीता।

फिर मुंबई इंडियंस वूमेंस टीम ने कमान संभाली और WPL में अपना दूसरा चैंपियनशिप खिताब हासिल किया। पुरुषों की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया।

पहले पांच में से चार मैच हारने के बाद भी सात मैच लगातार जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई। भले ही सफर सेकेंड क्वालीफायर में खत्म हुआ, लेकिन ये भी हमारे लिए गर्व भरा अभियान था।

…और आखिर में, अमेरिका में हमारे खिलाड़ियों ने साल का अंत शानदार अंदाज में किया। लीग के पहले सात में से सिर्फ एक मैच जीतने के बाद भी वे सही समय पर फॉर्म में आए और रुकने का नाम नहीं लिया। हमारे समृद्ध इतिहास में यह 13वां खिताब है।

5 – IPL (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) | मुंबई इंडियंस

2 – CLT20 (2011, 2013) | मुंबई इंडियंस

2 – WPL (2023, 2025) | मुंबई इंडियंस

2 – MLC (2023, 2025) | MI न्यूयॉर्क

1 – ILT20 (2024) | MI एमिरेट्स

1 – SA20 (2025) | MI केप टाउन

चलो दोस्तों, जश्न मनाते हैं!