क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा चोटिल होने के कारण आईपीएल 2026 से हुए बाहर

🚨 मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम को लेकर बड़ा इंजरी अपडेट साझा किया है।

क्विंटन डी कॉक बाएं हाथ की कलाई में टेंडन इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मुकाबले से पहले लगी थी।

वहीं, राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान दाएं अंगूठे में लिगामेंट टियर हुआ, जिसके चलते वह भी बाकी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। 

दोनों खिलाड़ी अपने-अपने घरों पर रहकर रिहैब जारी रखेंगे। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर लगातार नजर रखेगी और जल्द मैदान पर वापसी कराने में मदद करेगी। 

मुंबई इंडियंस ने दोनों खिलाड़ियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और आईपीएल नियमों के अनुसार उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा जल्द करने की बात कही है।