रणजी ट्रॉफी 2025: तिलक, नमन और मुंबई इंडियंस की टीम घरेलू मैदान पर दबदबे के लिए है तैयार
रणजी ट्रॉफी 2025 बस एक कदम दूर है। इसका आगाज 15 अक्टूबर को होने वाला है।
भारत की सबसे बड़ी घरेलू प्रतियोगिता पूरी तरह से धमाके के लिए तैयार है। हमारे ब्लू एंड गोल्ड खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए जबरदस्त प्रदर्शन करने को बेकरार हैं।
इस अभियान का नेतृत्व कोई और नहीं बल्कि हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा करेंगे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, तिलक की दबदबे की भूख हर मैच के साथ बढ़ती ही जाएगी!
वहीं, केएल श्रीजीत कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं और उनकी शानदार बल्लेबाजी को देखते हुए, वे बिना रुके रन बनाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा उत्तर की ओर, हमारी जोड़ी नमन धीर और रघु शर्मा रणजी के स्टेज पर आक्रामकता लाने के लिए तैयार हैं। वहां कुछ क्रेजी 'तोड़-फोड़' एनर्जी देखने को मिलेगी!
अनुभवी गेंदबाज कर्ण शर्मा एक बार फिर रेलवे की टीम में कोहराम मचाएंगे... रणनीति बनाएंगें, साझेदारियां तोड़ेंगे और अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन भी करेंगे। इसके अलावा, दीपक चाहर को भी नजरअंदाज न करें। वह भी राजस्थान के लिए 'चाहर का कहर' दिखाने और विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए तैयार हैं।
अर्जुन तेंदुलकर और राज अंगद बावा भी क्रमशः गोवा और चंडीगढ़ के लिए खेलेंगे। पिछले सीजन में अर्जुन ने चार मैचों में 16 विकेट लिए थे, जबकि राज ने छह मैचों में 376 रन बनाए और आठ विकेट लिए थे।
ऑल द बेस्ट, भाईलोग!
रणजी ट्रॉफी 2025 में MI के खिलाड़ी
खिलाड़ी |
टीम |
तिलक वर्मा (कप्तान) |
हैदराबाद |
नमन धीर (कप्तान) |
पंजाब |
दीपक चाहर |
राजस्थान |
अर्जुन तेंदुलकर |
गोवा |
केएल श्रीजीत |
कर्नाटक |
कर्ण शर्मा |
रेलवे |
राज अंगद बावा |
चंडीगढ़ |
रघु शर्मा |
पंजाब |