शुक्रिया पलटन – हर लम्हे, हर धड़कन के लिए! 💙

और इस तरह परदा गिर गया, इस रोमांच से भरे TATA IPL 2025 सीजन पर। क्या सब कुछ परफेक्ट था? शायद नहीं, लेकिन क्या ये जोश से भरा, दमदार और यादगार लम्हों से सजा था? बिल्कुल!  

पिछले साल हम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे थे, और इस बार टॉप 3 में धमाकेदार एंट्री – टीम ने सच में "Mumbai की तरह खेला" क्या कमबैक किया! 🔥

शुरुआत धीमी थी, कुछ मुश्किलें भी आईं, लेकिन इस टीम ने हार नहीं मानी। हिम्मत दिखाई, मेहनत की और लगातार 6 जीत के साथ वापसी की शुरुआत की! 🎬

ब्लू एंड गोल्ड के शेरों – आप वाकई योद्धा हो। इंजरी, दबाव और मुश्किल हालात – सबके बीच आप मुंबई की स्पिरिट को जिंदा रखते रहे। 💪

आप दिल से खेले और यही इस #OneFamily को खास बनाता है।

…पलटन, ओ पलटन! आपने हर शहर को ब्लू रंग में रंग दिया, हर जीत-हार में टीम का साथ दिया। चाहे जीत हो या हार – आप हर समय हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे! 🙌

आप ही वो ताकत हो जिस पर हम हमेशा भरोसा करते हैं।

इस बार भले ही हम थोड़ा पीछे रह गए, लेकिन जो जज्बा दिखा, जो एकजुटता बनी और जो प्यार मिला – वो किसी जीत से कम नहीं।

हम लौटेंगे – और भी मजबूत, और भी खास अंदाज में! तब तक झंडा ऊंचा रखना, नारे गूंजते रहने दो और भरोसा बनाए रखना। ⚡💙

🎤 “मुंबई इंडियंस ब्लू एंड गोल्ड... एक और जीत सबके नाम... हम कौन हैं??? मुंबई इंडियंस!!!” – ये नारा हमारे दिलों से कभी नहीं जाएगा!

इस जुनून, मैजिक और जबरदस्त माहौल के लिए आप सभी का शुक्रिया, पलटन!