“यह जीत हर भारतीय की है”: श्रीमती नीता एम अंबानी

8 मार्च 2026 का दिन हर भारतीय क्रिकेट फैंस की यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। एक लाख से अधिक दर्शकों के बीच वंदे मातरम की गूंज के साथ वह शाम और भी खास बन गई, जब टीम इंडिया ने 2023 की हार के दर्द को पीछे छोड़ते हुए दमदार प्रदर्शन किया। उसी ऐतिहासिक पल के साथ भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

भारत की ऐतिहासिक आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप जीत पर श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा, “आज रात एक अरब से ज्यादा दिल गर्व और खुशी से धड़क रहे हैं। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने और इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने पर हमारी 'मेन इन ब्लू' टीम को हार्दिक बधाई।”

उन्होंने कहा, “अपने घरेलू मैदान पर, अपने जोशीले फैंस के सामने यह उपलब्धि हासिल करना इस जीत को और भी खास बनाता है। मजबूत इरादा, असाधारण दृढ़ संकल्प और अटूट विश्वास के साथ, हमारे खिलाड़ियों ने दुनिया को दिखाया कि भारत की ब्लू जर्सी पहनने का असली मतलब क्या होता है।”

पूरे देश ने इस जीत का जश्न एक साथ मनाया। यह जश्न सुबह तक सड़कों और गलियों में जारी रहा। यही तो सपने होते हैं। यही तो आने वाले सालों में भारतीय क्रिकेटरों की पूरी पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

उन्होंने आगे कहा, “यह जीत हर उस भारतीय की है जिसने स्टेडियम में, अपने घरों में और दुनिया के हर कोने में रहकर टीम का उत्साह बढ़ाया। आज रात तिरंगा और भी ऊंचा और चमकीला लहरा रहा है, और पूरा देश इस ऐतिहासिक जीत को गर्व और खुशी के साथ जश्न मना रहा है।”

“ऐसे पल हमें खेल की उस ताकत की याद दिलाते हैं जो एक राष्ट्र को एकजुट करती है और आने वाली पीढ़ियों को भारत के लिए बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करती है।”