WPL 2027 का शेड्यूल जारी: पलटन, अपनी तारीखें नोट कर लें!
इंतजार खत्म हुआ. तारीखों का ऐलान हो चुका है और महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुंबई इंडियंस की महिला टीम एक नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है। हमारा लक्ष्य साफ है, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, शानदार खेल दिखाना और ट्रॉफी अपने नाम करना।
पांचवें सीजन में हमारी दमदार #Batchof2027 टीम तीसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
WPL 2027 का आयोजन 14 जनवरी से 7 फरवरी तक वडोदरा और मुंबई में होगा। दोनों ही स्थानों पर 11-11 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। पांचों टीमें खिताब की दौड़ में अपने अभियान की शुरुआत वडोदरा स्टेज से करेंगी। यहां 24 जनवरी तक मुकाबले खेले जाएंगे।
इसके बाद टूर्नामेंट का कारवां मुंबई पहुंचेगा, जहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) का ब्रेबोर्न स्टेडियम 26 जनवरी से बाकी 11 मुकाबलों की मेजबानी करेगा। एलिमिनेटर मुकाबला 5 फरवरी 2027 को खेला जाएगा, जिसमें अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।
वहीं, लीग स्टेज में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। खिताबी मुकाबला 7 फरवरी 2027 को ऐतिहासिक ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
पांचवें सीजन के सभी 22 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। इस बार का टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों और फैंस के लिए रोमांचक होने की उम्मीद है।
मुंबई इंडियंस का WPL 2027 शेड्यूल
|
तारीख |
टीम 1 |
टीम 2 |
स्थान |
समय |
|
14 जनवरी 2027 |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर |
मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
शाम 7:30 बजे |
|
17 जनवरी 2027 |
यूपी वॉरियर्स |
मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
शाम 7:30 बजे |
|
20 जनवरी 2027 |
गुजरात जायंट्स |
मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
शाम 7:30 बजे |
|
23 जनवरी 2027 |
दिल्ली कैपिटल्स |
मुंबई इंडियंस |
वडोदरा |
शाम 7:30 बजे |
|
26 जनवरी 2027 |
मुंबई इंडियंस |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर |
मुंबई-सीसीआई |
शाम 7:30 बजे |
|
28 जनवरी 2027 |
मुंबई इंडियंस |
यूपी वॉरियर्स |
मुंबई-सीसीआई |
शाम 7:30 बजे |
|
30 जनवरी 2027 |
मुंबई इंडियंस |
गुजरात जायंट्स |
मुंबई-सीसीआई |
शाम 7:30 बजे |
|
1 फरवरी 2027 |
मुंबई इंडियंस |
दिल्ली कैपिटल्स |
मुंबई-सीसीआई |
शाम 7:30 बजे |
|
5 फरवरी 2027 |
एलिमिनेटर |
मुंबई-सीसीआई |
शाम 7:30 बजे |
|
|
7 फरवरी 2027 |
फाइनल |
मुंबई-सीसीआई |
शाम 7:30 बजे |