आईपीएल नीलामी में अबतक एमआई द्वारा चुने गए सबसे युवा खिलाड़ी

हर आईपीएल ऑक्शन में एक ऐसी टेबल होती है जो हमेशा युवा प्रतिभाओं पर नजर रखती है, जो सिर्फ टैलेंट, दृढ़ संकल्प, लगन और बड़े-बड़े सपनों के साथ कदम रखते हैं।

पिछले कई सालों में, एमआई ने युवा खिलाड़ियों को समर्थन देने की एक अनोखी परंपरा बनाई है। टीम ने बार-बार यह साबित किया है कि जब कुछ कर दिखाने की प्रबल इच्छा और जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती है। ये युवा खिलाड़ी सिर्फ एक फ्रेंचाइजी में शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि एक ऐसे परिवार में का हिस्सा बने हैं जो उन्हें पंख देने, आगे बढ़ने का मौका देने और तरक्की करने के लिए एक मंच प्रदान करने में विश्वास रखता है। 

और यह सब किसी संयोग से नहीं होता। हर सफलता की कहानी के पीछे एक शांत, अथक और तेज नजर वाली स्काउटिंग टीम होती है, जो असल में वो सुपरहीरो हैं जो आज के समय में स्टार्स को पहचानते हैं। उनकी दूरदृष्टि, मेहनत और जमीनी स्तर पर काम करने का जुनून ही उन सभी प्रतिभाओं की नींव रख रहा है जिन्हें हमने खोजा है।  

अब, जब IPL 2026 ऑक्शन नजदीक है, तो यह जोश कई गुना बढ़ गया है। अगला सनसनीखेज खिलाड़ी कौन होगा, जो आइकॉनिक ब्लू एंड जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगा? एमआई किस खिलाड़ी को लीग का अगला सुपरस्टार बनाएगा? 

तो आइए, पिछली ऑक्शन में हमारे सबसे कम उम्र के खरीदे गए खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं...

साल

खिलाड़ी

उम्र

कीमत

2008

मनीष पांडे

18 वर्ष 253 दिन

USD 30,000

2009

मोहम्मद अशरफुल

24 वर्ष 299 दिन

USD 75,000

2010

कायरन पोलार्ड

22 वर्ष 320 दिन

USD 750,000

2011

रोहित शर्मा

23 वर्ष 263 दिन

USD 2,000,000

2012

कुलदीप यादव

17 वर्ष 140 दिन

INR 10 लाख

2013

जसप्रीत बुमराह

19 वर्ष 91 दिन

INR 10 लाख

2014

श्रेयस गोपाल

20 वर्ष 246 दिन

INR 10 लाख

2015

जगदीशा सुचित

21 वर्ष 121 दिन

INR 10 लाख

2016

नाथू सिंह

20 वर्ष 151 दिन

INR 3.2 करोड़

2017

निकोलस पूरन

21 वर्ष 141 दिन

INR 30 लाख

2018

राहुल चाहर

18 वर्ष 177 दिन

INR 1.9 करोड़

2019

अनमोलप्रीत सिंह

20 वर्ष 237 दिन

INR 80 लाख

2020

राजकुमार बलवंत राय

20 वर्ष 228 दिन

INR 20 लाख

2021

मार्को जानसेन

20 वर्ष 293 दिन

INR 20 लाख

2022

डेवाल्ड ब्रेविस

18 वर्ष 290 दिन

INR 3,0 करोड़

2023

राघव गोयल

21 वर्ष 148 दिन

INR 20 लाख

2024

अंशुल कंबोज

23 वर्ष 13 दिन

INR 20 लाख

2025

एएम गजनफर

18 वर्ष 225 दिन

INR 4.8 करोड़

2026

?

?

?

पलटन, कमेंट्स में अब अपनी राय देने की बारी आपकी है…