‘फैंस नहीं, फैम.’

फैंस नहीं, फैम.

करीब दो दशकों से मुंबई इंडियंस सिर्फ एक क्रिकेट टीम नहीं, बल्कि अपने फैंस की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रही है। 

मुंबई की लोकल ट्रेनों से लेकर देशभर के घरों तक, इस टीम के बड़े और छोटे, भावुक और यादगार लम्हों ने अपनी जगह बनाई है।

इस सीजन, मुंबई इंडियंस अपने 2026 कैंपेन Fans Nahi. Fam. के जरिए इसी रिश्ते को सामने ला रही है। इस कैंपेन का आइडिया बेहद सरल लेकिन असरदार है। 

यह सिर्फ फैनडम नहीं, बल्कि एक परिवार है। ऐसा परिवार जो जीत का जश्न मनाता है, हार पर चर्चा करता है, चिंता करता है और हर उतार-चढ़ाव में टीम के साथ खड़ा रहता है।

हर रोज के असली रिश्तों पर आधारित कैंपेन

‘Fans Nahi. Fam.’ यह कैंपेन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को फैंस की रोजमर्रा की दुनिया में सीधे शामिल करता है। जहां वे दूर के आइकन नहीं, बल्कि उन्हीं में से एक नजर आते हैं।  

कई स्लाइस-ऑफ-लाइफ वीडियो के जरिए इस अनछुए और सच्चे रिश्ते को दिखाया गया है, जहां खिलाड़ी घरों, दिनचर्या और बातचीत का हिस्सा बनते हैं। 

जिनमें जश्न, हंसी-मजाक और सच्चाई झलकती है। यह कहानी उस गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है, जहां पलटन सिर्फ चीयर नहीं करती, बल्कि हर पल को महसूस करती है।

यह सोच पूरे सीजन की मार्केटिंग में भी नजर आती है, जहां ‘फैंस’ से ‘फैम’ तक का बदलाव एक गहरे जुड़ाव और अपनापन दिखाता है।

मुंबई इंडियंस के स्पोकपर्सन ने कहा, “मुंबई इंडियंस सिर्फ इस शहर का प्रतिनिधित्व नहीं करती, बल्कि इसका हिस्सा है। करीब दो दशक पूरे होने पर हम अपने फैंस पलटन के साथ उस अद्भुत, भावुक और ईमानदार रिश्ते को सेलिब्रेट करना चाहते थे। 

यह सीजन उस परिवार को समर्पित है, जो जीत पर जोर से जश्न मनाता है और मुश्किल वक्त में भी हमारे साथ खड़ा रहता है। वे सिर्फ फैंस नहीं, हमारी फैम हैं।”