{{newNotification.notification_data.user_full_name}} {{newNotification.notification_data.extra_text}}
{{earlierNotification.notification_data.user_full_name}} {{earlierNotification.notification_data.extra_text}}
No notifications
विदर्भ से मुंबई इंडियंस तक का सफर अनकैप्ड बल्लेबाज दिशा कसाट के लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। अब वह ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर अपनी पहचान बनाने वाली दिशा को मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। हाल ही में उन्होंने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ विदर्भ की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए, जिससे उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दिशा पहले भी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में खेल चुकी हैं। उनके अनुभव से मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड को और मजबूती मिलेगी।