एमआई जूनियर के बारे में

एमआई जूनियर एक इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट है। वहीं, एमआई जूनियर का पहला मैच फरवरी २०१९ में मुंबई में खेला गया था। जहां ५० से अधिक स्कूलों ने दो कैटेगरी - U-१४ बॉयज़ और U-१६ गर्ल्स में हिस्सा लिया था। जिसमें रिजवी स्प्रिंगफील्ड (अंडर - १४ बॉयज) और शारदाश्रम विद्यामंदिर (अंडर - १६ गर्ल्स) पहले चैंपियन बने थे। जहां प्रत्येक कैटेगरी के फाइनलिस्ट को मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ के साथ ट्रेनिंग दी गई। इसके साथ ही एमआई जूनियर का उद्देश्य मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों के इच्छुक क्रिकेटरों (लड़कों और लड़कियों) को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के प्रदर्शन और अनुभव मुहैया कराना है।