News

बुमराह, पांड्या, तिलक, धवन... एमआई के धुरंधर जिन्होंने टीम इंडिया में बनाई जगह, जानें पूरी लिस्ट

By Paul I

प्रतिभा सपनों को जन्म देती है और सपने बेहतरीन खिलाड़ियों को मजबूत उड़ान देते हैं। मुंबई इंडियंस में, हम प्रतिभाओं को निखारने और एक ऐसा मंच देने पर गर्व करते हैं जहां सफलता की कहानियां गढ़ी जाती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए ये कहानियां मिसाल बनकर उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं।

क्रिकेट, एमआई और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच का यह रिश्ता बहुत ही खास है, जो 16 सालों से सफलता के साथ मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में तिलक वर्मा हमारे एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो सफलता की राह पर चल पड़े हैं और टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए तत्पर हैं।

बाएंं हाथ से खेलने वाले तिलक मशहूर भारतीय सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, अभिषेक नायर, मनीष पांडे, धवल कुलकर्णी और मयंक मारकंडे के नक्शेकदम पर आगे बढ़ रहे हैं, जिन्होंने भारतीय टीम में अपने प्रदर्शन से लोगों को हैरान करने से पहले ब्लू और गोल्ड जर्सी में अपने दमदार खेल से एक मिसाल कायम की।

अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे कुछ खिलाड़ी प्रभावी रूप से एमआई का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें बड़े मौके नहीं मिले। हालांकि, एक बार हमारे परिवार के हिस्से के रूप में, हमने आईसीसी टूर्नामेंट या द्विपक्षीय मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनकर उनकी सफलता का जश्न साथ मनाया है।

इसके अलावा  ईशान किशन और शिखर धवन भी इन शानदार खिलाड़ियों की फेहरिस्त का हिस्सा हैं। भले ही उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत एमआई से नहीं की, लेकिन ब्लू और गोल्ड जर्सी में उनका अनुभव भारतीय टीम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था, जिसने उनकी सफलता की राह को आसान किया।

यहां खिलाड़ियों का मिला-जुला संगम है, चाहे उनकी एमआई टीम में महत्वपूर्ण भूमिका रही हो या नहीं। इन पर हमें गर्व है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने सपने को साकार करने में सफल हुए।

खिलाड़ी

MI में पहला साल

MI सीजन

भारतीय टीम में डेब्यू

सौरभ तिवारी

2008

2008-2010, 2017, 2018, 2020 and 2021.

20 अक्टूबर 2010, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

अभिषेक नायर

2008

2008-2010

03 जुलाई 2009, वेस्ट इंडीज के खिलाफ

मनीष पांडे

2008

2008

14 जुलाई 2015, जिम्बाब्वे के खिलाफ

अजिंक्य रहाणे

2008

2008-2010

31 अगस्त 2011, इंग्लैंड के खिलाफ

धवल कुलकर्णी

2008

2008-2013, 2020,2021

02 सितंबर 2014, इंग्लैंड के खिलाफ

 

शिखर धवन

2009

2009-2010

20 अक्टूबर 2010, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

 

अंबाती रायडू

2010

2010-2017

24 जुलाई 2013, जिम्बाब्वे के खिलाफ

 

युजवेंद्र चहल

2011

2011-2013

11 जून 2016, जिम्बाब्वे के खिलाफ

 

सूर्यकुमार यादव

2012

2012-2013, 2018- अभी तक

14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ

 

कुलदीप यादव

2012

2012

25 मार्च 2017, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

 

ऋषि धवन

2013

2013

17 जनवरी 2016, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

 

अक्षर पटेल

2013

2013

15 जून 2014, बांग्लादेश के खिलाफ

 

जसप्रीत बुमराह

2013

2013- अभी तक

23 जनवरी 2016, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

 

हार्दिक पांड्या

2015

2015-2021

26 जनवरी 2016, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

 

नीतीश राणा

2015

2015-2017

23 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ

 

क्रुणाल पांड्या

2016

2016-2021

04 नवंबर 2018, वेस्टइंडीज के खिलाफ

 

कृष्णप्पा गौतम

2017

2017

23 जुलाई 2021, श्रीलंका के खिलाफ

 

राहुल चाहर

2018

2018-2021

06 अगस्त 2019, वेस्टइंडीज के खिलाफ

 

ईशान किशन

2018

2018- अभी तक

14 मार्च 2021, इंग्लैंड के खिलाफ

 

तिलक वर्मा

2022

2022- अभी तक

03 अगस्त, 2023, वेस्टइंडीज के खिलाफ

 

तो पलटन, आपका इस बारे में क्या कहना है? भारत के लिए खेलने वाली सर्वश्रेष्ठ एमआई प्रतिभा कौन है? हमें कमेंट में बताएं।