
आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल का हुआ ऐलान - इन तारीखों को याद कर लें एमआई फैंस
उत्साह, रोमांच, गुस्सा और इनके बीच की हर चीज आईपीएल 2024 के हमारे पहले मुकाबले में दिखाई दी। लेकिन रुकिए! क्या होगा यदि हम आपसे इन भावनाओं को नीले और सुनहरे रंग के साथ आगे की और अधिक तारीखों के लिए सहेजने के लिए कहें? दरअसल, आईपीएल का पूरा शेड्यूल आ गया है! तो पलटन अब समय आ गया कि आप अपने कैलेंडर में इन तारीखों को भी मार्क कर लें।
ट्रॉफी #6 के लिए हमारा सफर गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2023 क्वालीफायर 2 के रीप्ले के साथ शुरू हुआ। अगले सप्ताह हमारी टीम इस सीजन में पहली बार हमारे किले - वानखेड़े स्टेडियम - में खेलेगी। पहले होम गेम में हमारी विरोधी टीम कौन होगी? इसका जवाब है राजस्थान रॉयल्स।
होली के उत्सव के अवसर पर, लीग ने देश और दुनिया भर में अपने उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों को क्रिकेट महाकुंभ के दूसरे चरण का शेड्यूल देने का फैसला किया।
आपको बता दें, पहले चरण में जारी किए गए शेड्यूल में 7 अप्रैल तक के मैचों की घोषणा की गई थी।
दूसरे चरण में हमारा पहला प्रतिद्वंद्वी कौन है?
हम 11 अप्रैल को घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगे।
सीजन का हमारा आखिरी लीग मैच कब है?
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 17 मई को वानखेड़े का दौरा करेगी।
एल क्लासिको की तारीख क्या है? ब्लू एंड गोल्ड vs येलो आर्मी का मुकाबला?
14 अप्रैल 2024 | वानखेड़े स्टेडियम में रविवार की शाम। दोनों टीमें इस बार लीग चरण में सिर्फ एक बार एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। बेहतर होगा कि आप इसे अपने कैलेंडर में अभी मार्क कर लें।
प्लेऑफ का शेड्यूल क्या है?
आईपीएल प्लेऑफ की शुरुआत अहमदाबाद में 21 मई, 2024 को क्वालीफायर 1 मैच से होगी और 22 मई, 2024 को अहमदाबाद में ही एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इसके बाद कारवां अपने अंतिम और भव्य समापन के लिए चेन्नई की ओर बढ़ेगा।
24 मई 2024 को चेन्नई में क्वालीफायर 2 मुकाबला खेला जाएगा, जबकि आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल:-
तारीख |
समय (IST) |
प्रतिद्वंद्वी |
स्थान |
24 मार्च, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
गुजरात टाइटंस |
अहमदाबाद |
27 मार्च, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
सनराइजर्स हैदराबाद |
हैदराबाद |
1 अप्रैल, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
राजस्थान रॉयल्स |
मुंबई |
7 अप्रैल, 2024 |
दोपहर 3:30 बजे |
दिल्ली कैपिटल्स |
मुंबई |
11 अप्रैल, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
मुंबई |
14 अप्रैल, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
चेन्नई सुपर किंग्स |
मुंबई |
18 अप्रैल, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
पंजाब किंग्स |
मोहाली |
22 अप्रैल, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
राजस्थान रॉयल्स |
जयपुर |
27 अप्रैल, 2024 |
दोपहर 3:30 बजे |
दिल्ली कैपिटल्स |
दिल्ली |
30 अप्रैल, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जायंट्स |
लखनऊ |
3 मई, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
मुंबई |
6 मई, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
सनराइजर्स हैदराबाद |
मुंबई |
11 मई, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
कोलकाता नाइट राइडर्स |
कोलकाता |
17 मई 2024 |
शाम 7:30 बजे |
लखनऊ सुपर जायंट्स |
मुंबई |
21 मई, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
क्वालीफायर 1 |
अहमदाबाद |
22 मई, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
एलिमिनेटर |
अहमदाबाद |
24 मई, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
क्वालीफायर 2 |
चेन्नई |
26 मई, 2024 |
शाम 7:30 बजे |
फाइनल |
चेन्नई |
हार्दिक 'कुंग फू' पांड्या के नेतृत्व में, रोहित 'हिटमैन' शर्मा, आपला दादा सूर्या और जसप्रीत 'बूम बूम' बुमराह के साथ, आमची मुंबई के लिए रोमांचक क्रिकेट का प्रदर्शन करने और मनोरंजन देने के लिए तैयार हैं।
तो पलटन, हमें बताना न भूलें कि आप अपनी पसंदीदा जर्सी में अपनी पसंदीदा टीम को कहां और कैसे देखेंगे!