मैच 1 | MIvKKR: पहले मुकाबले की हार की परंपरा को तोड़ने का है लक्ष्य
पलटन, आईपीएल 2026 में हमारा पहला मुकाबला खेलने का समय आ गया है। मुंबई इंडियंस की पहली टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी, हमारे गढ़, बिग W में। जबरदस्त मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए, जब ये दो दिग्गज टीमें मैदान पर आमने-सामने होंगी। इस मैच में बड़ा स्कोर, रोमांचक अंत या शायद आखिरी ओवर में भी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले जब भी ये दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ी हैं, नए दिग्गज उभरे हैं और सुर्खियों में छा गए हैं। सच में, ब्लू एंड गोल्ड रंग की जर्सी में युवा और अनुभव साथ मिलकर इतिहास रच रहे हैं।
पुरानी यादों को ताजा करते हुए, आइए केकेआर के खिलाफ एमआई के कुछ सबसे यादगार पलों पर एक नजर डालते हैं:

रो-पॉली शो, 2016 की बेहतरीन यादें
2016 में, POTM रोहित शर्मा ने 49 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। एमआई ने 178/4 के लक्ष्य का पीछा किया और 12 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत अपने की। कायरन पोलार्ड ने भी 51*(17) रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।
*****

हार्दिक का ईडन गार्डन में धमाकेदार प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या की साल 2019 में मात्र 34 गेंदों में खेली गई 91 रनों की शानदार पारी, जिसमें 6 चौके और 9 छक्के शामिल थे, ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा। एमआई ने केकेआर के विशाल 232 रनों के लक्ष्य का लगभग पीछा कर लिया था। मध्य क्रम में एचपी का तोड़-फोड़ अंदाज आज भी रोंगटे खड़े कर देता है।
*****

बूम बूम ने 2022 में पहली बार 5 विकेट लिए
जसप्रीत बुमराह ने अपने चार ओवरों में (5/10) की जादुई गेंदबाजी की, जो आईपीएल 2022 में केकेआर के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था और उस सीजन का भी बेस्ट फिगर रहा। जेबी ने उस मैच के 18वें ओवर में सनसनीखेज ट्रिपल विकेट मेडन भी फेंका।
*****

वानखेड़े स्टेडियम में एमआई बनाम केकेआर मैच के दौरान अश्वनी का शानदार प्रदर्शन
पलटन, याद है? पिछले साल हमने घरेलू मैदान पर अश्वनी कुमार का दमदार जलवा देखा था, जब उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन (3 ओवर में 4/24) करते हुए POTM का अवॉर्ड जीता। वह आईपीएल डेब्यू पर चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने। यह एक लो-स्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें एमआई ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 121/2 के लक्ष्य को मात्र 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। रिकेल्टन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 41 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए।
*****
आंकड़ें
|
मैच खेले |
35 |
|
MI ने जीते |
21 |
|
KKR ने जीते |
14 |
| MI | Stats | KKR |
| रोहित शर्मा (967 रन) | सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी | वेंकटेश अय्यर (365 रन) |
| जसप्रीत बुमराह (25 विकेट) | सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी | सुनील नारायण (26 विकेट) |
बड़ा स्टेज, 2026 का एक नया अध्याय शुरू होगा। जब मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे, तो मैच हमेशा सॉलिड होता है!