News

IPL 2026 शेड्यूल: मुंबई इंडियंस करेगी केकेआर के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत

By Mumbai Indians

पलटन, स्क्रॉल करना बंद करो! आखिरकार इंतजार अब खत्म हुआ! IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। और सच में यह बहुत ही धमाकेदार लग रहा है। तो अब हर दो मिनट में फीड रिफ्रेश करने या अपने दोस्तों से व्हाट्सएप पर लीक्स मांगने की जरूरत नहीं है। मुंबई इंडियंस के एक बार फिर से खिताब जीतने का रोडमैप आधिकारिक तौर पर अब पूरी तरह से तैयार है। 

पहले फेज में एमआई के चार मैच हैं। इसमें होम ग्राउंड का धमाल और अवे मैचों का टशन शामिल है, जो आपको आखिर तक सीट से बांधे रखेगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एमआई का पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक "कुंग फू" पांड्या और उनके साथियों के लिए यह टीम कोई नई नहीं है। यह प्रतिद्वंदी टीम जानी-पहचानी है और हमें उनके खिलाफ मैच जीतने में काफी मजा आता है। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो अवे मैचों के बाद, हम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मेगा राइवलरी के लिए होम ग्राउंड लौट रहे हैं।

वो कहते हैं ना, घर जैसी कोई जगह नहीं। इसकी अलग ही फीलिंग होती है। चाहे आप नॉर्थ स्टैंड से चिल्ला रहे हों या गरवारे से, इस साल की वाइब फुल्टू इलेक्ट्रिक होने वाली है। मैच-डे पर हमारे जैसा जोश कहीं और देखने को नहीं मिलता, और जब विकेट गिरती है तो स्टेडियम पूरी ताकत से गूंज उठता है। तो, अपने गढ़ में KKR के खिलाफ पहले मैच में, चलिए सुनिश्चित करें कि हम मुंबई स्टाइल में जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत करें! 

तो अब इंतजार किस बात का! पूरी लिस्ट चेक करें, अपने कैलेंडर को मार्क करें और सब कुछ अपने मोबाइल में सिंक कर लें। कोई बहाना नहीं चलेगा, जब ब्लू एंड गोल्ड रंग से पूरा स्टेडियम रौशन हो जाएगा।

हमारे छठे स्टार हासिल करने की जंग अब शुरू होती है!

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

प्रतिद्वंदी

तारीख

समय

वेन्यू

कोलकाता नाइट राइडर्स

29/3/2026 

शाम 7:30 बजे IST

मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स

4/4/2026

दोपहर 3:30 बजे IST

दिल्ली

राजस्थान रॉयल्स

7/4/2026

शाम 7:30 बजे IST

गुवाहाटी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

12/4/2026

शाम 7:30 बजे IST

मुंबई