यह सभी की जिम्मेदारी है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं”: जयवर्धने
पांच मैचों में लगातार चार मैच में हार। हम पहले भी ऐसी स्थिति से गुजर चुके हैं। हम ऐसी परिस्थितियों से बाहर भी निकले हैं। लेकिन आज रात, पंजाब किंग्स के खिलाफ इस हार के बाद, हम जानते हैं कि यह हमें कितना परेशान करता है।
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे और बताया कि टीम ने शुरुआती विकेट गंवाने और परिस्थितियों के खिलाफ होने के बावजूद कैसे संघर्ष किया, और अब यहां से कैसे वापसी करनी है।
Another disappointing night at the Wankhede. pic.twitter.com/9ic7MrHVGQ
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 16, 2026
उन्होंने मैच के बारे में बात करते हुए कहा, “हम कुछ एरिया में अच्छा कर रहे हैं लेकिन कहीं-कहीं वो नहीं कर पा रहे हैं जो हम करते हैं। गेंदबाजी में हम विपक्षी टीमों को परेशान नहीं कर पा रहे। यह वो चीज है जिस पर हमें और मेहनत करनी होगी और देखना होगा कि हम इसमें कैसे सुधार सकते हैं।”
थोड़ा नया पहलू यह रहा कि जसप्रीत बुमराह विकेट नहीं ले पाए हैं, जो अक्सर हमें देखने को नहीं मिलता है। लेकिन महेला इस बात को लेकर चिंतित नहीं थे। उन्होंने कहा, “बूम अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हम पावरप्ले में दबाव नहीं बना पा रहे। विपक्षी टीमों को पता है कि उन्हें बूम के खिलाफ रिस्क नहीं लेना है। हमने कुछ चीजें ट्राई की हैं, वह खुद भी ट्राई कर रहे हैं। वे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। मैं उंगली नहीं उठा सकता कि वह विकेट क्यों नहीं ले पा रहे। लेकिन टीम के तौर पर हम अलग-अलग पिचों पर विरोधी टीम को परेशान नहीं कर पा रहे हैं। यहीं काम हमें करना है और देखना है कि हम क्या कर सकते हैं।”
“यह सभी की जिम्मेदारी है कि हम कैसे बेहतर बन सकते हैं। मुझे पता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम पूरी तरह से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन दूसरी टीमें बेहतर और क्लिनिकल हैं। जब उन्हें ऐसी शुरुआत मिल जाती है तो उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत ऊंचा हो जाता है। हमें सिर्फ उन फेज को कंट्रोल करना है जिन्हें हम कंट्रोल कर सकते हैं। जिम्मेदारी सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं है। फ्रैंचाइजी के तौर पर, टीम मैनेजमेंट के तौर पर हमें बेहतर चीजें करनी होंगी जिससे हम फॉर्म पकड़ सकें और कुछ मैच जीत कर उस कॉन्फिडेंस को हासिल करें।”
No cute 20s. No cute 30s.
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 16, 2026
Aaj ek dum solid 5️⃣0️⃣ 👊 pic.twitter.com/dfrKev2rF2
क्विंटन डी कॉक का ओपनिंग के लिए लौटना और शानदार शतक, इसके साथ ही नंबर चार पर नामन धीर का आक्रामक अर्धशतक – ये मुंबई इंडियंस के लिए मैच के कुछ सकारात्मक पहलू थे, और महेला भी इनसे खुश थे।
उन्होंने कहा, “नमन टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज है और सीजन में हमारे लिए बैक-एंड पर अच्छा काम कर रहा है। जब भी उसे मौका मिला, उसने अच्छा प्रदर्शन किया। वह पूरे सीजन हमारे लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। हमने सोचा कि हमें कुछ एडजस्टमेंट करने चाहिए ताकि हम बेहतर हो सकें।”
अब ओस यानी ड्यू फैक्टर। 200+ स्कोर का बचाव करते हुए और विपक्षी बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में होने के कारण ओस का पक्ष हमारे खिलाफ रहा, जो हमेशा मुश्किल होता है। लेकिन हमारे हेड कोच किसी भी बहाने की तलाश में नहीं थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि गेंदबाजों को पावरप्ले में बेहतर परफॉर्म करना चाहिए था।
उन्होंने कहा, “हमने देखा कि जब ओस आ गई तो विकेट में बदलाव हो गया। जब उन्होंने गेंदबाजी की तो विकेट मुश्किल था और गेंद थम रही थी। उन परिस्थितियों में मैं सोचता हूं कि हमने शानदार बल्लेबाजी की। मैं हमारे बल्लेबाजों को इसका क्रेडिट देना चाहता हूं जिन्होंने उस स्थिति में वापसी की और मजबूत अटैक के खिलाफ अच्छा खेला। हमने युजी (युजवेंद्र चहल) पर दबाव बनाया, टैक्टिकल रूप से हमने बहुत शानदार खेला।”
“हमारे लिए सबसे अहम मोमेंट यह था कि पावरप्ले को कंट्रोल करना। छह ओवर में हमने दो विकेट लिए लेकिन रन भी दिए। पहला ओवर 20 रन का रहा। उस ओवर ने हमें बहुत नुकसान पहुंचाया। पहले दस ओवर, जब ओस पूरी तरह नहीं थी, अगर हम थोड़ा और कसकर गेंदबाजी करते, कुछ और विकेट ले लेते, तो खेल अलग हो सकता था। लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। उनके पास मोमेंटम था… यही वो मार्जिन हैं जिनके साथ हम खेल रहे हैं।”
मुंबई इंडियंस अब अहमदाबाद रवाना होगी जहां सोमवार (20 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला है। हम 2014, 2015 और 2025 में भी ऐसी ही स्थिति में थे और हमने दुनिया को दिखाया कि तूफान कैसे दिशा बदलता है। अब 2026 को भी उस लिस्ट में शामिल करने का समय आ गया है।