पंजाब के खिलाफ इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरगी मुंबई

पंजाब के खिलाफ इस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरगी मुंबई

By Mumbai Indians

टाटा आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का सामना मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से होगा। पुणे के एमसीए स्टेडिय में होने वाले मुकाबले में मुंबई की टीम पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मुंबई इंडियंस ने टाटा आईपीएल 2022 सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं, जिसमें टीम को फिलहाल एक भी जीत नहीं मिली है। वहीं पंजाब की टीम ने चार मैचों में से दो में हार और दो में जीत दर्ज की है। इसलिए इस मुकाबले में पीबीकेएस के खिलाफ हमारी एमआई जीत हासिल करना चाहेगी। जिससे टीम टूर्नामेंट में सकारात्मक ऊर्जा के साथ अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर कर सके।

दोनों टीमों के बीच के आंकड़े

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स अब-तक एक दूसरे से 28 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें मुंबई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब को 13 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। वहीं अंतिम पांच मैचों की बात करें तो एमआई ने तीन मैचों में पंजाब को हराया है, जबकि पंजाब ने दो मैच जीते हैं। जिसमें एक मुकाबला टाई रहा था, जिसका परिणाम सुपर ओवर से निकला था और पंजाब ने मैच जीता था।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

एमआई और पीबीकेएस के बीच होने वाले मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर भी सबकी निगाहें रहेंगी।

कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में शुरुआत अच्छी की है, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी नहीं कर पाए हैं। इसलिए इस मैच में उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

फिलहाल सूर्यकुमार यादव जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और इस सीजन की अपनी दोनों पारियों में उन्होंने क्रमशः 52 और नाबाद 68 रनों की पारी खेली है।

जारी सीजन में जसप्रीत बुमराह ने कुल तीन विकेट ही चटकाए हैं, लेकिन ऐसा नहीं रहा है कि उनकी गेंदबाजी बहुत खराब रही है। इसलिए इस मैच में हम अपने यॉर्कर किंग से सटीक यॉर्कर से विकेट लेने की उम्मीद रख रहे हैं।

मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में सातवें 10 हजारी बनने से रोहित शर्मा महज 25 रन दूर हैं। वहीं आईपीएल में एमआई की ओर से एक चौका लगाते ही रोहित के खाते में 500 चौके और चार छक्के लगाते ही 200 छक्के पूरे हो जाएंगे।

विराट कोहली के बाद आईपीएल में 6000 रन पूरे करने के लिए शिखर धवन को 89 रनों की दरकार है और इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टी20 क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने के लिए 98 रन की जरूरत है।

टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे करने के पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल को 41 रन की जरूरत है।

ईशान किशन इस मैच में उतरते ही मुंबई इंडियंस के लिए 50 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

मैच की जानकारी

मैच - 23, मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

मैदान - एमसीए स्टेडियम, पुणे

समय - 13 अप्रैल को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे मुकाबला शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे हो जाएगा।