यूएई के इंटरनेशनल लीग T20 के पहले संस्करण के लिए 'एमआई एमिरेट्स' ने की खिलाड़ियों के नाम की घोषणा

यूएई के इंटरनेशनल लीग T20 के पहले संस्करण के लिए 'एमआई एमिरेट्स' ने की खिलाड़ियों के नाम की घोषणा

By Mumbai Indians

कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन, ट्रेंट बोल्ट होंगे टीम का हिस्सा।

एमआई एमिरेट्स ने यूएई के इंटरनेशनल लीग T20 के उद्घाटन संस्करण को लेकर आज अपनी टीम की घोषणा कर दी। टीम अबू धाबी में रहेगी, और इसमें #OneFamily के वर्तमान और पूर्व एमआई खिलाड़ी शामिल हैं। कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ी पहले संस्करण के लिए एमआई एमिरेट्स में शामिल होंगे और वे एमआई की प्रतिष्ठित ब्लू और गोल्डन जर्सी का जलवा बिखेरने को तैयार हैं।

रिलायंस जियो के चेयरमैन श्री आकाश एम अंबानी ने कहा, "मैं 14 खिलाड़ियों की बेहतरीन टीम से काफी खुश हूं जो हमारे #Onefamily का हिस्सा होंगे, और 'एमआई एमिरेट्स' का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमें खुशी है कि हमारे प्रमुख स्तंभों में से एक, कीरोन पोलार्ड एमआई एमिरेट्स के साथ जुड़े हैं। ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट और निकोलस पूरन हमारे साथ वापस आ रहे हैं। MI एमिरेट्स के सभी खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत है। एमआई को अनुभवी और युवा प्रतिभाओं के बीच संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है ताकि उनकी वास्तविक क्षमता को बाहर आने का मौका मिले और वह हमें एमआई की तरह खेलने में मदद करेगा। प्रशंसक हमसे यही उम्मीद करते हैं और एमआई उनकी इस उम्मीद को पूरा करेगा।” 

खिलाड़ियों को लीग दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुबंधित किया गया है और आने वाले समय में यूएई के स्थानीय खिलाड़ियों को भी टीम से जोड़ने का काम किया जाएगा। 

क्रमांक

खिलाड़ी का नाम

नागरिकता

1

कीरोन पोलार्ड

वेस्टइंडीज

2

ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज

3

निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज

4

ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड

5

आंद्रे फ्लेचर

वेस्टइंडीज

6

इमरान ताहिर

साउथ अफ्रीका

7

समित पटेल

इंग्लैंड

8

विल स्मिड

इंग्लैंड

9

जॉर्डन थॉम्पसन

इंग्लैंड

10

नजीबुल्लाह जादरान

अफगानिस्तान

11

जहीर खान

अफगानिस्तान

12

फजलहक फारूकी

अफगानिस्तान

13

ब्रेडली व्हील

स्कॉटलैंड

14

बास डी लीडे

नीदरलैंड