News

MI जूनियर: बॉयज अंडर-14 के क्वार्टर-फाइनल में पहुंची स्वामी विवेकानंद, आईईएस वीएन सुले और केसी गांधी की टीम

By Mumbai Indians

स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (बोरीवली), आईईएस वीएन सुले इंग्लिश स्कूल (दादर) और केसी गांधी इंग्लिश स्कूल (कल्याण) समेत अन्य मुंबई इंडियंस जूनियर इंटर स्कूल शुक्रवार को बॉयज अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। 

वेदांत निर्मल (109) और युग असोपा (105) के शानदार शतकों की बदौलत स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (बोरीवली) की टीम बॉयज अंडर-14 के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

बोरीवली स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 3 विकेट पर 288 रन बनाए। इसके बाद मंथन मेस्त्री (7 रन देकर 3 विकेट) और अर्नव लाड (15 रन देकर 3 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साने गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल (दादर) को 26 ओवर में सिर्फ 94 रन पर समेट दिया।

बॉयज अंडर-14 प्री क्वार्टर-फाइनल मैच में आईईएस वीएन सुले इंग्लिश स्कूल (दादर) की ओर से शोन कोरगांवकर (145 नाबाद) और वेद तेंदुलकर (135 नाबाद) ने शतकीय पारी खेल कर अपनी टीम के स्कोर को 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 309 तक पहुंचा दिया। 

जवाब में विबग्योर हाई स्कूल आईसीएसई (गोरेगांव) 17.4 ओवर में 28 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शौर्य राय ने बिना कोई रन खर्च किए चार विकेट लेकर जीत की नींव रखी।

एक और रोमांचक मुकाबले में केसी गांधी इंग्लिश स्कूल (कल्याण) ने एक अन्य प्री क्वार्टर-फाइनल मैच में आईईएस न्यू इंग्लिश स्कूल (बांद्रा) को एक विकेट से हराया

गंधर्व भिके (66), ओम मल्कर (63) और अद्वैत राउत (4/8) के शानदार प्रदर्शन के दम पर वीपीएमएस विद्या मंदिर दहिसर ईस्ट ने बॉयज अंडर-14 मैच में विबग्योर हाई (मलाड ईस्ट) को 193 रन से हरा दिया। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विबग्योर हाई की टीम महज 42 रनों पर आउट हो गई।

आयुष शिंदे की शानदार फिफ्टी (64) के दम पर अंजुमन-ए-इस्लाम अल्लाना इंग्लिश मीडियम स्कूल ने कुल 199 रन बनाए और फिर डॉन बॉस्को हाई स्कूल (माटुंगा) को युवान शर्मा (13/3) और जैद खान (21/3) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 79 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

इस बीच, आर्य कार्ले (82), मार्लेश शिंदे (75) और इव्यान शॉ (7/3) की शानदार प्रदर्शन के दम पर आरआर एजुकेशन ट्रस्ट (मुलुंड) ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कांदिवली पर 108 रन की जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल महज 93 रनों पर सिमट गई।

पराग इंग्लिश स्कूल (भांडुप) ने नीरज धूमल (87) और समृद्ध भट (52) के अर्धशतक के दम पर पांच विकेट पर 276 रन बनाए। इसके बाद परिन दलवी ने शानदार (17/ 5) गेंदबाजी करते हुए सेंट मैरी हाई स्कूल एसएससी (मझगाँव) को 71 रन पर ऑलआउट कर दिया।

एक अन्य अंडर-14 मैच में, वेदांत पाटिल के नाबाद अर्धशतक (67) की बदौलत स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (कांदिवली) ने मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (चेंबूर) के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। वेदांत पाटिल (19/3) और किशन यादव (32/3) ने मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (चेंबूर) को अपने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर 170 रन पर आउट कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर: 

अंडर-14 (प्री-क्वार्टर)

वीपीएमएस विद्या मंदिर दहिसर ईस्ट ने विबग्योर हाई (मलाड ईस्ट) को हराया।

वीपीएमएस विद्या मंदिर दहिसर ईस्ट : 235/4 - 40 ओवर (गंधर्व भिके 66, ओम मलकर 63; 50 रन पर स्पर्श मास्टर) 

विबग्योर हाई (मलाड ईस्ट) : 42 ऑलआउट - 18.2 ओवर (राउत 8 रन पर 4 विकेट)

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: गंधर्व भीके

स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (बोरीवली) ने साने गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल (दादर) को हराया। 

स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (बोरीवली): 288/3 -  40 ओवर  (वेदांत निर्मल 109, युग असोपा 105) 

साने गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल (दादर) : 94 ऑलआउट - 26 ओवर (स्वप्निक वाघधरे 54; मंथन मेस्त्री 7/3, अर्णव लाड 15/3)

प्लेयर ऑफ द मैच: युग असोपा

केसी गांधी इंग्लिश स्कूल (कल्याण) ने आईईएस न्यू इंग्लिश स्कूल (बांद्रा) को हराया। 

आईईएस न्यू इंग्लिश स्कूल (बांद्रा) : 101 ऑलआउट -  23.4 ओवर  (गंधर्व कुवलेकर 29; हर्ष किरण नाडकर 23/4, सोहम अहिरे 30/4 

केसी गांधी इंग्लिश स्कूल (कल्याण): 102/9 - 39.5 ओवर (नील शिंदे 33 नॉट आउट, कल्पेश मिश्रा 25)

प्लेयर ऑफ द मैच: सोहम अहिरे

आईईएस वीएन सुले इंग्लिश स्कूल (दादर) ने विबग्योर हाई स्कूल आईसीएसई (गोरेगांव) को हराया। 

आईईएस वीएन सुले इंग्लिश स्कूल (दादर): 309/2 - 40 ओवर (शोन कोरगांवकर 145 नाबाद, वेद तेंदुलकर 135 नाबाद)

विबग्योर हाई स्कूल आईसीएसई (गोरेगांव) 28 ऑलआउट - 17.4 ओवर (शौर्य राय 0/4)

प्लेयर ऑफ द मैच: शोन कोरगांवकर

अंजुमन-ए-इस्लाम अल्लाना इंग्लिश मीडियम स्कूल ने डॉन बॉस्को हाई स्कूल (माटुंगा) को हराया।

 अंजुमन-ए-इस्लाम अल्लाना इंग्लिश मीडियम स्कूल : 199 ऑलआउट - 40 ओवर (आयुष शिंदे 64; वेदांत चिली 3 रन 29)

 डॉन बॉस्को हाई स्कूल (माटुंगा) 79 ऑल आउट -  21.5 ओवर (युवन शर्मा 13/3, जैद खान 21/3)

प्लेयर ऑफ द मैच: जैद खान

आरआर एजुकेशन ट्रस्ट (मुलुंड) 201/40 ओवर में 7 विकेट (आर्या कार्ले 82, मार्लेश शिंदे 75; सिद्धांत जाधव 3/29) ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, कांदिवली को 36.4 ओवर में 93 रन पर हरा दिया (इव्यान शॉ 3/7 विकेट)।

प्लेयर ऑफ द मैच ईव्यान शॉ

पराग इंग्लिश स्कूल (भांडुप) ने सेंट मैरी हाई स्कूल एसएससी (मझगांव) को हराया।

पराग इंग्लिश स्कूल (भांडुप) : 276/5 - 40 ओवर (नीरज धूमल 87, समृद्ध भट 52, शिवांग काले 23/3) 

सेंट मैरी हाई स्कूल एसएससी (मझगांव): 71 ऑल आउट - 20 ओवर (अनीश शेट्टी 42 नाबाद, परिन दलवी 5/17)

प्लेयर ऑफ द मैच: नीरज धूमल

स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (कांदिवली) ने मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (चेंबूर) को हराया।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल (चेंबूर) : 170/9 - 39.5 ओवर में (कानव सैनी 43; वेदांत पाटिल (कप्तान) 3/19, किशन यादव 3/3 

स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल (कांदिवली) 172/ 4- 36.2 ओवर (वेदांत पाटिल 67)

प्लेयर ऑफ द मैच: वेदांत पाटिल