
MI के उन खिलाड़ियों को जानें, जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम की है कप्तानी
भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ साल 2023 का अंतिम T20I सीरीज खेलने लिए तैयार है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत सिंह बुमराह कर रहे हैं।
क्या बुमराह पहली बार कप्तानी कर रहे हैं? नहीं, हमने उन्हें पहले भी कप्तानी करते हुए देखा है। उन्होंने साल 2022 में पुनर्निर्धारित इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम का दारोमदार संभाला था और स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाकर टीम के लिए अहम योगदान दिया था।
अब बुमराह MI खिलाड़ियों की उस सूची में शामिल हो गए हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने का सम्मान हासिल किया है।
पलटन, जैसा कि हम एक मल्टी मैच सीरीज में बुमराह को कप्तानी करते हुए देखेंगे उससे पहले आइए MI के उन दिग्गज खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जिन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की है।
सचिन तेंदुलकर
भारतीय कप्तान: 1996-98, 1999-2000 (टेस्ट और वनडे)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: सचिन तेंदुलकर ने 23 वर्ष की उम्र में भारत की कप्तानी की थी। उन्होंने पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (1996) में भारत की कप्तानी की थी और 320 रनों के साथ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे थे। इसके बाद अपनी कप्तानी में उन्होंने मेन इन ब्लू को साल 1997 में टाइटन कप दिलाया था।
सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के कप्तान: 1999-2002 (टेस्ट), 1998-2003 (वनडे)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: जयसूर्या (2/33) ने अपनी दमदार गेंदबाजी और नाबाद 26 रनों की पारी खेलकर श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐवा कप (वनडे, 1999) में जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड (वनडे, 2001) के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की और श्रीलंका का नेतृत्व करते हुए एशियाई टेस्ट चैंपियनशिप (2001/02) के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।
शॉन पोलक
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान: 2000-2003 (टेस्ट), 2000-2005 (वनडे)
कप्तानी कार्यकाल के सबसे यादगार पल: शॉन पोलक श्रीलंका (2000) में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट जीतने वाले दूसरे प्रोटियाज कप्तान बनें और घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (2001/02) के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व करते हुए एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में 111 रन बनाए और 13 विकेट अपने नाम दर्ज किए।
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया कप्तान: 2004-2010 (टेस्ट), 2002-2012 (वनडे), 2005-2009 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल व्हाइट बॉल कप्तान रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपनी कप्तानी में 2006/07 एशेज सीरीज दिलाई। इसके अलावा उन्होंने लगातार ICC विश्व कप (2003, 2007) और ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2006, 2009) भी जीती।
ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के कप्तान: 2007-2014 (वनडे और T20I)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: ड्वेन ब्रावो की दमदार गेंदबाजी (1/12) और नाबाद 28 रनों के दम पर विंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 2008 दौरे के एकमात्र T20I मैच में हराया था।
मोहम्मद अशरफुल
बांग्लादेश के कप्तान: 2007-2009 (टेस्ट/वनडे/T20I)
कप्तानी कार्यकाल की यादगार सीरीज जीत: अशरफुल ने सीरीज में कुल 124 रन बनाने के साथ कुछ महत्वपूर्ण ऑन-फील्ड कॉल लिया जिसके कारण टाइगर्स ने घरेलू मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ साल 2008 में एकदिवसीय मैचों 3-0 से जीत हासिल की।
कायरन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के कप्तान: 2013-2022 (वनडे), 2019-2022 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ (वनडे - 2021) 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।
काइल मिल्स
न्यूजीलैंड के कप्तान: 2013 (वनडे और T20I)
कप्तानी कार्यकाल का सबसे यादगार पल: काइल मिल्स का कीवी कप्तान के रूप में एक छोटा, लेकिन प्रभावशाली कार्यकाल रहा जहां उन्होंने एक विकेट लिया और न्यूजीलैंड को साल 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र T20I मैच में जीत दिलाई थी।
जेपी डुमिनी
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान: 2018 (वनडे), 2014-2019 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल में सबसे यादगार सीरीज जीत: डुमिनी ने जिम्बाब्वे (2018) के खिलाफ तीन वनडे मैचों में से 2 में नेतृत्व किया और जीत हासिल की। इस बीच, उन्होंने घरेलू सरजमीं पर (बनाम बांग्लादेश - 2017; बनाम श्रीलंका - 2019) 2-0 से T20I सीरीज में क्वलीन स्वीप किया था।
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका कप्तान: 2017-2019 (वनडे), 2014-2020 (T20I)
कप्तानी के कार्यकाल का सबसे यादगार पल: फाइनल में कोई विकेट नहीं मिलने के बावजूद, मलिंगा ने श्रीलंका को 2014 ICC पुरुष T20I विश्व कप दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो 1996 वनडे वर्ल्ड कप के बाद देश की पहली ICC ट्रॉफी थी।
अजिंक्य रहाणे
भारत के कप्तान: 2015 (वनडे और T20I), 2017-2021 (टेस्ट)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: रहाणे ने जिम्बाब्वे (2015) को वनडे सीरीज में अपनी कप्तानी के दौरान 3-0 से क्लीन स्वीप किया था और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (2020/21) में अब तक की उस शानदार जीत को कौन भूल सकता है।
जोस बटलर
इंग्लैंड के कप्तान: 2016-वर्तमान (वनडे), 2015-वर्तमान (T20I)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: चाहे वह बल्ले से (छह मैचों में 225 रन) हो या भारत और पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैचों में उनके महत्वपूर्ण फैसले हों, बटलर को 2022 में इंग्लैंड का पहला ICC पुरुष T20I विश्व कप जीतने के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
एरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान: 2017-2022 (वनडे), 2014-2022 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल में सबसे यादगार सीरीज जीत: 2019 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप में सेमीफाइनल की हार को भुलाकर फिंची ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2021 में ICC पुरुष T20 विश्व कप जीतने में टीम की अगुवाई की। एरोन फिंच ने उस सीरीज में सात मैचों में 135 रनों का योगदान दिया।
टिम साउदी
न्यूजीलैंड के कप्तान: 2022-वर्तमान (टेस्ट), 2018 (वनडे), 2017-2022 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल के सबसे यादगार पल: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एक रन से हराया और इतने अंतर से टेस्ट मैच जीतने वाली इतिहास की दूसरी टीम बन गई।
क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान: 2020-2021 (टेस्ट), 2018-2020 (वनडे), 2019-2020 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत (टेस्ट - 2020/21) और घरेलू मैदान पर (वनडे - 2020) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-0 से जीत की बदौलत उन्हें आज भी याद किया जाता है।
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान: 2021-वर्तमान (टेस्ट), 2022-वर्तमान (वनडे)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक नए युग की शुरुआत की, उन्होंने 2021/22 एशेज (21 विकेट) और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (3/83) जीतने के लिए अपनी गेंदबाजी और अपनी रणनीति से टीम को चैंपियन बनाया।
शिखर धवन
भारत के कप्तान: 2021-2022 (वनडे), 2021 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल का सबसे यादगार पल: वेस्टइंडीज (2022) के खिलाफ अपनी ही धरती पर वनडे क्लीन स्वीप (3-0) करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने।
निकोलस पूरन
वेस्टइंडीज कप्तान: 2022 (वनडे), 2021-2022 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: तेजतर्रार बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी कप्तानी से नीदरलैंड (2022) के खिलाफ एकदिवसीय (3-0) सीरीज में जीत हासिल की।
रोहित शर्मा
भारत के कप्तान: 2022-वर्तमान (टेस्ट), 2017-वर्तमान (वनडे), 2017-2022 (T20I)
कप्तानी कार्यकाल की सबसे यादगार सीरीज जीत: भारत के नए कप्तान के रूप में एशिया कप (वनडे, 2018) और निदाहास T20I त्रिकोणीय सीरीज (2017/18) में जीत के साथ अपना सफर शुरू किया। उसके बाद उन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (2022) को 2-1 के अंतर से भारत को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई।
हार्दिक पांड्या
भारतीय कप्तान: 2023-वर्तमान (वनडे), 2022-वर्तमान (T20I)
कप्तानी कार्यकाल के सबसे यादगार पल: हार्दिक ने अपने शानदार रणनीति से पहली छह T20I सीरीज में से पांच में जीत हासिल की है।
जसप्रीत बुमराह
भारतीय कप्तान: 2022 (टेस्ट)
कप्तानी कार्यकाल का सबसे यादगार पल: स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड 35 रन (4-5w-7nb-4-4-4-6-1) बनाए और बूम बूम ने अपनी गेंदबाजी से भी कमाल करते हुए 3/68 और 2/74 शानदार प्रदर्शन किया।