
मुंबई इंडियंस का 2023 सीज़न कलेक्शन 'MI शॉप' पर हुआ लॉन्च
मुंबई इंडियंस का 2023 सीज़न कलेक्शन 'MI शॉप' पर हुआ लॉन्च
मुंबई इंडियंस अपनी मर्चेंडाइज़ की एक बड़ी रेंज को लेकर पलटन (प्रशंसकों) के साथ एक जबरदस्त कनेक्शन बनाने में सबसे आगे रही है। इसमें MI शॉप (https://shop.mumbaiindians.com/) अपने ऑनलाइन प्रशंसकों तक मर्चेंडाइज़ स्टोर को आसानी से पहुंचाने में मदद करती है। आज, WPL और IPL से पहले, MI शॉप ने अपने आधिकारिक सीज़न फैन मर्चेंडाइज के लॉन्च की घोषणा की।
इस शॉप में कई तरह के मर्चेंडाइज की पेशकश की जाएगी, जिसमें आधिकारिक मैच जर्सी, फैन टी-शर्ट, जैकेट, जॉगर्स, कैप, मास्क, फुटवियर, बैकपैक्स, गेमिंग चेयर, लाइफस्टाइल एक्सेसरीज और क्रिकेट गियर समेत और भी बहुत कुछ शामिल है। फैन गियर में विभिन्न प्रकार की रेंज, डिजाइन और स्टाइल शामिल होंगे, जो हर प्रकार के प्रशंसक गर्व से अपने समर्थन को दिखाने के लिए तैयार होंगे। पलटन की आवश्यकताओं को पूरा करने और उनकी पसंदीदा एक्सेसरीज वितरित करने के लिए MI वैश्विक और भारतीय भागीदारों सहित लगभग 10 लाइसेंसिंग भागीदारों के साथ काम करेगा।
MI के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम भारत और दुनिया भर में कुछ सबसे बड़े खेल भागीदारों के साथ अपने सीजन फैन मर्चेंडाइज को लॉन्च करके खुश हैं। फैन अनुभव MI के मूल विचारों में है, और उन्हें हमारे साथ सीधे जुड़ने के लिए कई टच प्वाइंट देकर, उन्हें उनकी पसंदीदा टीम के करीब लाने में मदद करता है। MI शॉप को पिछले साल लॉन्च किया गया था, जिसका लक्ष्य हमारे प्रशंसकों को उनके पसंदीदा मर्चेंडाइज के लिए एक मंच प्रदान करना और उन्हें चुनने के लिए कई विकल्प देना था।
MI शॉप के पार्टनरशिप परिवार में सेलियो, न्यू एरा, साइबर्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और सुदिति स्पोर्ट्स और फैनकोड जैसे स्थानीय ब्रांड शामिल होंगे जो प्रीमियम गुणवत्ता वाले MI अपैरल और मर्चेंडाइज प्रदान करेंगे, साथ ही प्लेटो और चूप्स जैसे MI फुटवियर रेंज के नए युग के ब्रांड भी शामिल है। प्लेआर रेंज में MI क्रिकेट उपकरण हैं, EUMI अपने प्रीमियम MI बैकपैक्स और MI छतरियों के साथ मर्चेंडाइज लाइन का विस्तार करता है, और DudeMI के माध्यम से, MI के पास कम समय में ऐसे डिजाइन जो वर्तमान में सीजन के आधार पर चलन में उसे बाजार में लाने की क्षमता होगी
MI की वैश्विक वृद्धि, मार्की खिलाड़ियों के साथ मिलकर अब विस्तारित एक परिवार - MI केप टाउन, MI अमीरात और मुंबई इंडियंस की महिला टीम में खेल रही है। ऐसे में दुनिया भर के फैंस अपने पसंदीदा MI टीम की जर्सी को अपना सकते हैं
MI शॉप MI- मर्चेंडाइज की सभी चीजों के लिए वन स्टॉप शॉप है। यह प्रशंसकों को एक ही डिजिटल गंतव्य से पूरी MI रेंज खरीदने में मदद करता है और मर्चेंडाइज खरीदने का एक सहज अनुभव प्रदान करने के लिए टिकटिंग और MI सदस्यता जैसे विभिन्न अन्य प्रोग्रामों को एक साथ जोड़कर पेश करता है।