
मुंबई इंडियंस ने 'खेलेंगे दिल खोलके' अभियान के तहत 'वन ड्रीम' TVC को किया रिलीज
यह फिल्म मुंबई इंडियंस परिवार के खिलाड़ियों के वास्तविक जीवन के उदाहरणों से प्रेरित है, जिन्हें लगातार बड़े मंच के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समर्थन, प्रोत्साहन और मंच मिला है
वन ड्रीम - मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 की कैंपेन फिल्म को आज रिलीज किया गया है। यह फिल्म देश भर में क्रिकेट प्रतिभाओं की आकांक्षाओं और आशाओं को दर्शाती है। देश के लिए खेलना गली क्रिकेट खेलने वाले हर युवा बच्चे की इच्छा और सपना है। यह फिल्म मुंबई इंडियंस के अभियान 'खेलेंगे दिल खोलके' का एक हिस्सा है। यह युवा प्रतिभाओं की तलाश करने और उनका समर्थन करने के पहलू को सामने लाती है, जो मुंबई इंडियंस की मुख्य विशेषताओं में से एक है।
यह कैंपेन फिल्म मुंबई इंडियंस के भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए एक रचनात्मक पहलू को दर्शाती है, जो युवा प्रतिभाओं को खुद को साबित करने का मौका देती है। साथ ही निरंतर प्रोत्साहन, समर्थन और समान वातावरण के जरिए भारत के लिए खेलने के अपने सपनों को पूरा करने के लिए युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाती है।
#KhelengeDilKholke अभियान में "वन ड्रीम" यह दर्शाती है कि अगर आप वास्तव में कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं, तो आपका सपना पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता है। इस अभियान में मुंबई इंडियंस टीम की नई युवा प्रतिभाएं, जिनमें तिलक वर्मा, आर्यन जुयाल, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन और अरशद खान शामिल हैं। इन युवाओं के पास रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के नक्शेकदम पर चलने का मौका है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ पूरे दिल से खेला है और आज भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, "पिछले 15 सालों में मुंबई इंडियंस हमेशा दिल से खेली है। हमने जोश के साथ खेला है और पिच पर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। खेलेंगे दिल खोलके इसी नीति से प्रेरित है। "वन ड्रीम" उन युवा खिलाड़ियों के लिए हमारा संकल्प है जिन्हें हम जानते हैं। मुंबई इंडियंस इको-सिस्टम का समर्थन देने, उनके कौशल को सुधारने और उनके सपनों को हासिल करने में मदद करना हमारी प्रतिबद्धता है। हमें उम्मीद है कि "वन ड्रीम" युवा खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने, प्रशिक्षण में ईमानदार होने और अपने सपनों पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करेगा, क्योंकि सपने सच होते हैं।"
अनुराग अग्निहोत्री, मैनेजिंग पार्टनर- क्रिएटिव, ओगिल्वी: “कई युवा भारतीयों के लिए क्रिकेट कर्मभूमि है। इस एक सपने को पंख देने के लिए कई लोग विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं और सफलता ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। मुंबई इंडियंस और यह फिल्म इस बात की गवाही देते हैं कि हम आगे भी नई प्रतिभा को तलाशने और उन्हें मौका देने का काम करते रहेंगे। रचनात्मक सोच हमारे युवा क्रिकेटरों की खेल भावना को जिंदा रखने में मदद करती है। कभी हार मत मानो और अपने सपनों पर विश्वास करो। क्योंकि गली क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जाने में समय नहीं लगता। बात सिर्फ लगन और सही दिशा की है। आखिर सपने तो सच होते ही हैं।"
“वन ड्रीम, #KhelongeDilKholke अभियान का एक हिस्सा है, जिसमें क्रिएटिव सीरीज के साथ 360-डिग्री कैंपेन रणनीति के द्वारा इसे पूरा किया जाएगा। यह पूरे आईपीएल सीजन के दौरान दिखाई जाएगी।
द TVC “One Dream”