मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन के योगदान के लिए जताया उनका आभार

मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन के योगदान के लिए जताया उनका आभार

By Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने आज घोषणा की कि लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिन्सन मेंस टीम के कोचिंग स्टाफ में अपनी-अपनी भूमिकाओं से अलग हो रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने तीनों को उनके इस खास योगदान लिए धन्यवाद दिया।

लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस परिवार का अहम हिस्सा रहे हैं और फ्रेंचाइजी के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में से एक हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी अटैक की अगुवाई करने से लेकर टीम को चार IPL खिताब और 2011 चैंपियंस लीग T20 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने तक, उनका सफर शानदार रहा है। 

बाद में वह मेंटर और कोच के रूप में भी टीम से जुड़े। टीम के प्रति उनके जुनून, प्रतिस्पर्धी भावना और समर्पण ने कई पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। उनकी विरासत हमेशा मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा बनी रहेगी।

पारस म्हाम्ब्रे का मुंबई इंडियंस के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह पहली बार 2010 से 2017 तक टीम के साथ रहे और फिर 2024 में लौटे। दोनों कार्यकालों में उन्होंने अपने अनुभव, समर्पण और मुंबई इंडियंस की कार्यशैली की गहरी समझ से योगदान दिया। 

टीम के गेंदबाजी स्किल को निखारने और युवा प्रतिभाओं को तैयार करने में उनकी भूमिका के साथ-साथ वर्षों में बनाए गए उनके रिश्तों की भी फ्रेंचाइजी ने सराहना की।

कार्ल हॉपकिन्सन 2025 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। इंग्लैंड की मेंस टीम के साथ काम करने का उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव टीम के लिए उपयोगी रहा। फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रोफेशनल रवैये, स्पेशियलिटी और टीम की फील्डिंग के स्तर को बेहतर बनाने के खास योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस ने लसिथ, पारस और कार्ल को टीम और पूरे MI परिवार के लिए उनके योगदान के लिए दिल से धन्यवाद दिया।

टीम के प्रति उनका समर्पण, उनके बनाए रिश्ते और उनसे जुड़ी यादें हमेशा मुंबई इंडियंस के सफर का हिस्सा रहेंगी। फ्रेंचाइजी ने तीनों को उनके भविष्य के के लिए शुभकामनाएं दीं।

वन्स एमआई, ऑलवेज एमआई.