“पहला मैच हमारी सबसे बड़ी चुनौती, हार की परंपरा तोड़ना है लक्ष्य”: महेला जयवर्धने
महेला के साथ खास बातचीत- वन फैमिली वाइब्स
एमआई पलटन के लिए एक बहुत ही खास दिन था, जब उन्हें हमारे मास्टरमाइंड हेड कोच महेला जयवर्धने से मिलने, बात करने और सीखने का मौका मिला। उन्होंने फैंस से बात करते समय बेबाक, सरल और सहज अंदाज अपनाया। मुंबई इंडियंस में सिर्फ क्रिकेट नहीं है, बल्कि वो बातें भी मायने रखती हैं जो हमें एक-दूसरे के करीब लाती हैं।💙
पलटन की तरह महेला ने भी आईपीएल का आगाज जीत के साथ करने पर जोर दिया। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के होम मैचों में ब्लू एंड गोल्ड जर्सी पहने खिलाड़ियों को सपोर्ट करने की तारीफ की। इसके साथ ही एमआई के पहले मैच में हार की परंपरा तोड़ने की भी बात कही। 👊
उन्होंने कहा, “वानखेड़े स्टेडियम में मुझे कभी निराशा नहीं हुई। टीम के साथ आठ साल हो गए हैं… कोच के तौर पर छह साल। हमारी सबसे बड़ी चुनौती हमारा पहला मैच है। हमें इसे कैसे जीतना है, इस पर मैं पूरी तरह ध्यान दूंगा। इस मुश्किल को पार करके इस सीजन की अच्छी शुरुआत करना जरूरी है, ताकि बाद में पीछे छूटने की स्थिति न बने। मैं कोशिश करना चाहता हूं कि चीजें अलग तरीके से हों। ताकि हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन आजमा सकें।”
जब उनसे डेटा और मुकाबलों के बारे में पूछा गया, तो एमजे ने कहा कि डेटा बहुत ही खास भूमिका निभाता है, लेकिन वे इस पर आंख बंद करके विश्वास नहीं करते। उनके लिए टीम की योजना और मुकाबलों के फैसले मुख्य रूप से उनकी अपनी समझ पर होते हैं, और डेटा सिर्फ इसे परखने का एक तरीका है, बदलने का नहीं।”
आखिर में, महेला ने क्रिकेट के अलावा मुंबई शहर के लिए अपनी दिलचस्पी भी साझा की। उन्होंने कहा, “मैं हर दिन मुंबई का एक अलग हिस्सा देखता हूं और यह मुझे बहुत पसंद आता है। कभी-कभी ट्रैफिक में फंस जाना, ट्रेडर्स के काम करने का तरीका और लोगों का ड्राइव करना, ये सब मुझे बिल्कुल भी बोर नहीं करते। मैं अक्सर देर रात की फ्लाइट लेता हूं और मरीन ड्राइव पर, सुबह 3 बजे भी ऐसा माहौल रहता है जैसे दिन हो। कोई सो नहीं रहा होता। मैंने दुनिया में कहीं और ऐसा नजारा नहीं देखा।” ❤️
उलटी गिनती आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। साथ ही हमारे ब्लू एंड गोल्ड जर्सी पहने खिलाड़ी नई एनर्जी और छठी जीत के लक्ष्य के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। हम अपने सीजन की शुरुआत करेंगे अपने गढ़ से बड़ी W के साथ ।🏆🏆🏆🏆🏆