News

"भारत के लोगों के लिए मेरा दिल काफी परेशान है": ट्रेंट बोल्ट

By Mumbai Indians

भारत में रह रहें लोग महामारी की वजह से काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग कमेटी ने टूर्नामेंट को बीच में ही अगली कोई सूचना दिए जाने तक 4 मई, 2021 को स्थगित करने का फैसला किया।

इसके बाद मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट ने बीसीसीआई के साथ मिलकर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम के संचालन में शामिल अन्य लोगों के लिए सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने का काम किया है। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के कुछ लोगों ने इस मुश्किल समय में भारत के लोगों की बेहतरी की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश लिखें।

इस साल एमआई में अपना डेब्यू करने वाले दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी मार्को जानसेन ने कहा, "मेरी प्रार्थनाएं इस मुश्किल समय में भारत के लोगों के साथ हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Marco Jansen (@marco7jansen)

कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट का भी देशवासियों के लिए कुछ ऐसा ही संदेश था। उन्होंने कहा, "मेरा दिल भारत के लोगों के लिए काफी परेशान है। साथ ही बताया कि उन्होंने इस पूरे सीजन का भरपूर आनंद लिया है, लेकिन इस फैसले की बड़ी तस्वीर को देखकर उन्हें बहुत खुशी है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Trent Boult (@trrrent_)

सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की पत्नी साशा डी कॉक ने भारत के सभी लोगों के लिए अपने विचार और शुभकामनाएं भेजते हुए टीम की महिलाओं के साथ एक यादगार थ्रोबैक तस्वीर शेयर की।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sasha De Kock (@sashadekock)

शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी देश के प्रत्येक नागरिक से COVID-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए टीकाकरण करवाने और संक्रमण को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।


वहीं, कुछ अन्य लोगों ने सुरक्षित घर वापसी के लिए सुविधाजनक परिवहन प्रबंध किए जाने के लिए मुंबई इंडियंस टीम का आभार व्यक्त किया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jayant Yadav (@jyadav19)

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Jimmy Pamment (@pammentjimmy)

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Mohsin Khan (@mohsinkhan_80)

एमआई प्रबंधन टीम के प्रत्येक सदस्य, सहायक कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षित घर वापसी की उम्मीद करता है।

इस संकट के समय में हम सभी से अनुरोध करना चाहते हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें, हमेशा मास्क पहनें, सैनिटाइज़र का उपयोग करें, हाथ धोएं, यदि आवश्यक हो तो ही बाहर निकलें और जल्द से जल्द कोरोना का टीका लगवाएं।

COVID-19 के खिलाफ इस लड़ाई में पलटन और हम सभी एक परिवार हैं। आइए हम सभी इस महामारी से एक साथ मिलकर सुरक्षित निकलने की प्रतिज्ञा लें।