तैयार हो जाएं! मुंबई इंडियंस के घरेलू मैचों के टिकटों का अगला चरण शुरू होने वाला है...

By Paul I

पलटन, वानखेड़े स्टेडियम में अपनी-अपनी सीट बुक करने का समय आ गया है। ब्लू एंड गोल्ड जर्सी पहनकर खुद को तैयार करने का समय आ गया है। मुंबई इंडियंस के अगले घरेलू मैचों के टिकट क्रम से उपलब्ध होंगे और ये आपके हो सकते हैं। जल्दी करें, रिमाइंडर सेट करें...

पहला चरण: एमआई गोल्ड, सिल्वर और जूनियर मेंबर्स के लिए पहले प्रवेश की सुविधा

समय: 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 7 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक

 

दूसरा चरण: गूगल पे उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष प्रवेश

समय: 7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 9 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक

 

तीसरा चरण: एमआई ब्लू मेंबर्स और BookMyShow पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए जल्दी प्रवेश की सुविधा

समय: 9 अप्रैल शाम 5 बजे से 10 अप्रैल शाम 5 बजे तक

 

चौथा चरण: आम जनता के लिए बिक्री खुलेगी

समय: 10 अप्रैल शाम 6 बजे से

वानखेड़े स्टेडियम में ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में मिलते हैं!