News

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ‘MI Emirates’ और ‘MI Cape Town’ का किया अनावरण

By Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस के मालिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज मुंबई इंडियंस #OneFamily में शामिल होने वाली दो नई फ्रेंचाइजी के नाम और ब्रांड का अनावरण किया। UAE के इंटरनेशनल लीग T20 में ‘MI Emirates’ और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका T20 लीग में ‘MI Cape Town’ टीम के नाम हैं, जो टीम के प्रतिष्ठित ब्लू एंड गोल्ड की  और शोभा बढ़ाएंगे। 

पेश है  ‘MI Emirates’   और ‘MI Cape Town’   - यहां फिल्म देखें 

'एमआई एमिरेट्स' और 'एमआई केप टाउन' - इन नामों को इसलिए चुना गया था क्योंकि इनका उन खास क्षेत्रों से संबंध हैं, जहां से टीमें आधारित होंगी। टीम,  ‘MI Emirates’ याMY Emirates” और ‘MY Cape Town’, अमीरात और केप टाउन दोनों के प्रशंसकों को समर्पित हैं। नई टीमें प्रतिष्ठित मुंबई इंडियंस की पहचान से संबंध रखती है और स्थानीय प्रभाव को बढ़ावा देंगी। #OneFamily का वैश्विक विस्तार लीग में उन मूल्यों को लाएगा, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे पसंदीदा टीमों में से एक बनाने में मदद की है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर श्रीमती नीता एम. अंबानी ने कहा, "मुझे ‘MI Emirates’ और ‘MI Cape Town’ का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जो हमारे #Onefamily में सबसे नए हैं। हमारे लिए एमआई क्रिकेट के अलावा भी बहुत कुछ है। यह सपने देखने, निडर होने और जीवन में सकारात्मक नजरिए को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रतीक है। मुझे यकीन है कि ‘MI Emirates’ और ‘MI Cape Town’ दोनों समान स्वभाव को अपनाएंगे और एमआई की वैश्विक क्रिकेट विरासत को और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे! 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने क्रिकेट फ्रेंचाइजी के स्वामित्व, भारत में फुटबॉल लीग, स्पोर्ट्स स्पॉन्सरशिप, कंसल्टेंसी और एथलीट टैलेंट मैनेजमेंट और बेहतरीन अभ्यास जैसी चीजों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

ब्रांड के नाम के अलावा, दोनों टीमों के सोशल मीडिया हैंडल भी लाइव हो गए हैं। आप हमें यहां फॉलो करें: 

MI Emirates

फेसबुक | ट्विटर | इंस्टाग्राम | यूट्यूब

MI Cape Town

फेसबुक | ट्विटर | इंस्टाग्राम | यूट्यूब 

संपादकीय के इस्तेमाल के लिए तस्वीरें + वीडियो: MI Emirates and MI Cape Town