News

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर ने पद्म श्री के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि

By Mumbai Indians

कुछ खिलाड़ी अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।

कुछ ट्रॉफियां अपने नाम करते हैं।

और फिर आते हैं दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर, जो देश के लिए गर्व और सम्मान अर्जित करते हैं।

दो दिग्गज। दो लीडर। ब्लू एंड गोल्ड जर्सी के दो शानदार खिलाड़ी। रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित हुए हैं। और सच में, इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता।

रिकॉर्ड्स की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है।

रोहित शर्मा से शुरुआत करते हैं

🏆 टी20 विश्व कप 2024 विजेता

🏆 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विजेता

🏆 कप्तान के रूप में 5 आईपीएल खिताब

⭐ 2026 टी20 विश्व कप के ब्रांड एंबेसडर

रन। रिकॉर्ड। ट्रॉफियां। लीडरशिप। विरासत।

और फिर भी, वह लगातार नए कीर्तिमान दर्ज कर रहे हैं।

अब बारी आती है हमारी स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर की, जो हर बार मैदान पर कदम रखते ही नेतृत्व की नई परिभाषा पेश करती हैं।

🏆 दो बार की WPL विजेता

🏆 महिला विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाली पहली कप्तान

🔥 भारत की सबसे प्रतिभाशाली और जाबांज क्रिकेटरों में से एक

अब, रोहित और हरमन दोनों ने पद्म श्री पुरस्कार के साथ अपनी उपलब्धियों की लिस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ ली है।

वे कभी रुके नहीं।

वे कभी पीछे नहीं हटे।

वे हमें  लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज। ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में दो महान खिलाड़ी। अब पहले से भी अधिक गर्व के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ✨

बधाई हो, हरमन और रोहित। आप हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।