News

#OnThisDay – 2015, 2019 और 2022 - जब रोहित और सूर्या ने अपने बल्ले से बिखेरी चमक

By Mumbai Indians

कुछ दिन इतिहास की किताबों में दर्ज होने के लिए ही बने होते हैं, और जब बात हमारे खिलाड़ियों की आती है तो वो अपना नाम ब्लू एंड गोल्ड अक्षरों में लिखवा ही देते हैं! 💥

#OnThisDay, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अलग-अलग फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन अलग मौकों पर ऐसी पारियां खेलीं, जिन्हें आज भी याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं! चलिए, एक बार फिर उन आइकॉनिक पारियों नजर डालते हैं।

2015 | धर्मशाला | हिटमैन का पहला T20I शतक

रोहित शर्मा सिर्फ बल्लेबाजी नहीं करते, वो बल्ले से इतिहास रचते हैं! ✨

2015 में धर्मशाला में रोहित शर्मा ने अपना पहला T20I शतक (66 गेंदों पर 106 रन) जड़ा। कह सकते हैं, “मुंह पे देगा तो देता हूं न” का ट्रेलर तभी से शुरू हो गया था। 😉

भले ही भारत को जीत न मिली हो, लेकिन रोहित की ये पारी आज भी एक मीनार की तरह चमकती है।

2019 | विशाखापट्टनम | ओपनर बनते ही दोहरा धमाका

पहली बार इतना अच्छा लगा कि RO ने दूसरी बार भी कर डाला! 😌

2019 में रोहित शर्मा पहली बार टेस्ट ओपनर के तौर पर उतरे और मैदान को अपना बना लिया। पहली पारी में 176 और दूसरी में 127 रन ठोककर अफ्रीकी गेंदबाजों को बिलकुल बेबस कर दिया।

उन्होंने मैदान पर खेल की परिभाषा ही बदल दी और रेड-बॉल क्रिकेट में ओपनिंग स्लॉट पक्का कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारत को 203 रनों की विशाल जीत दिलाई। ✔️

2022 | गुवाहाटी | सूर्या दादा का धमाका

अब एंट्री हुई सूर्यकुमार यादव की।

SKY अपने पूरे रंग में थे। गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने महज 22 गेंदों में 61 रन ठोक दिए, जिसमें पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे।

इस तोड़-फोड़ बल्लेबाजी के साथ ही उन्होंने T20I में 1000* रन भी पूरे किए और भारत को हाई-स्कोरिंग मुकाबले में 16 रनों की धमाकेदार जीत दिलाई। 🔥

**********

पलटन, इनमें से कौन-सा पल आपको सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं! 💭