
वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने बनाए बड़े रिकॉर्ड
रोहित, रन और रिकॉर्ड। इन तीनों का साल 2007 से लगातार नाता रहा है।
वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम नीदरलैंड मैच में हिटमैन ने कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
यह रिकॉर्ड क्या रहे? आइए एक नजर डालते हैं:
- एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे छक्के (60)
- लगातार दो WC संस्करणों में 500 रन
- एक वनडे विश्व कप में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक रन (503 रन)
इनके अलावा, हमारे कप्तान, लीडर, आइकन और लेजेंड ने इन व्यक्तिगत उपलब्धियों को अंजाम दिया:
- 2019 और 2023 में, उन्होंने सचिन तेंदुलकर (1996 और 2003) द्वारा कायम किए गए दो या अधिक वनडे वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
● नीदरलैंड के खिलाफ 54 गेंदों में 61 रनों की पारी के दौरान, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सौ अर्द्धशतक (वनडे में 55, T20I में 29 और टेस्ट में 16) पूरे किए।