
धन्यवाद, #TeamOf2025!
अभी ना जाओ छोड़ कर…
Not a goodbye but a see you soon ✨
— Mumbai Indians (@mipaltan) June 2, 2025
Mrs. Nita Ambani looked back on a memorable season and wished the team all the luck for the future. 💙#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/6Wf2mKYdLF
पहले पांच मैचों में सिर्फ एक जीत से लेकर प्लेऑफ तक का सफर – क्या कमाल और जादुई सफर रहा ये! 🤩 इस सीजन में भरपूर एंटरटेनमेंट, ड्रामा, जबरदस्त कमबैक और सबसे जरूरी – दिल था! 💙 और इसके हर पल के लिए हमारे खिलाड़ियों का शुक्रिया!
हर बार जब वो मैदान पर उतरे, तो अपना सब कुछ झोंक दिया – चाहे मुश्किल स्कोर को बचाना हो, दबाव में रन चेज करना हो या हवा में उड़ते हुए कैच पकड़ना – हर चीज में जान लगा दी! 😎
…और टीम का बॉन्ड? बोले तो एकदम झकास! 🤟 नए प्लेयर हों या सीनियर। सब इतने करीब आ गए कि अब कोई इन्हें अलग नहीं कर सकता।
ड्रेसिंग रूम हमेशा हंसी, मस्ती और जीत के जश्न से गूंजता रहा। हमारा फेवरेट हिस्सा? यही सब था!
𝗔𝗟𝗟 𝗥𝗢𝗨𝗡𝗗𝗘𝗥𝗦. 𝗔𝗟𝗟 𝗘𝗡𝗘𝗥𝗚𝗬. 𝗔𝗟𝗟 𝗩𝗜𝗕𝗘𝗦. 🔊💥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/0C0M7ChsIK
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 22, 2025
कोचिंग स्टाफ को सलाम! 💪 हमेशा प्लानिंग में लगे रहे, हर हार को बाउंस बैक में बदला। उन्होंने सिर्फ खिलाड़ियों को नहीं, एक टीम बनाई – एक परिवार, जो साथ लड़ा, साथ गिरा और फिर और मजबूती से एक साथ उठा।
ये टीम सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रही थी – ये तो भाईचारे की मिसाल थी! यकीन नहीं आता? तो ये देख लो! 🤗
𝗕𝗛𝗔𝗜𝗖𝗛𝗔𝗥𝗔 𝗢𝗡 𝗧𝗢𝗣, bas thoda late 😂😎#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/20Ut1mDlGl
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 23, 2025
कुल मिलाकर, आपने पूरे पलटन को गर्व महसूस कराया। 👏 आपने दिखा दिया कि विश्वास और जुनून क्या कर सकते हैं। 2024 में टेबल के नीचे से लेकर 2025 में जबरदस्त फिनिश तक – अलग ही लेवल कमबैक था, बॉस!
सीजन तो खत्म हुआ, लेकिन ये यादें? हमेशा साथ रहेंगी। जल्द मिलते हैं! 🫶