“अब हमें एक ब्रेक मिला है, हम फिर से एकजुट होंगे, सोचेंगे और आपस में चर्चा करेंगे” - महेला जयवर्धने
यह सच में एक बहुत कड़वा अनुभव था… ऐसा दिन जब मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं हुआ 😔 चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े में 103 रनों की बड़ी हार ने पूरी कहानी साफ कर दी।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच महेला जयवर्धने ने कहा, “शांत, सच्चे और संतुलित अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने टीम की कमियों को स्वीकार किया और कहा कि अब जरूरी है कि टीम फिर से एकजुट हो, गलतियों से सीखे और सकारात्मक सोच के साथ वापसी करे” ✊
सीजन के पहले हिस्से में टीम की गलतियों पर बात करते हुए महेला जयवर्धने ने कहा, “मुंबई इंडियंस ने 7 मैचों में सिर्फ 4 प्वाइंट्स ही हासिल किए हैं, जो काफी निराशाजनक है।”
उन्होंने माना कि इस मैच में टीम दोनों पावरप्ले में अपनी लय खो बैठी पहले गेंदबाजी में और फिर बल्लेबाजी में। अब टीम को एक ब्रेक मिला है, जिसमें वे बैठकर सोचेंगे और आने वाले सात मैचों के लिए बेहतर रणनीति तैयार करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने कुछ हिस्सों में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन 20 से ज्यादा अतिरिक्त रन देने की वजह से मैच में वापसी करना मुश्किल हो गया। अंत में उन्होंने साफ कहा कि एक टीम के रूप में सभी खिलाड़ियों को मिलकर सुधार करना होगा।
पहले गेंदबाजी करने के फैसले पर अपनी राय रखते हुए महेला जयवर्धने ने कहा “मुंबई इंडियंस ने आपस में चर्चा करके लक्ष्य का पीछा करने का फैसला लिया था और टीम इस फैसले को लेकर सहज थी। उन्होंने कहा कि कभी यह रणनीति काम करती है और कभी नहीं।”
उन्होंने आगे बताया कि पिच पूरे मैच में लगभग एक जैसी ही रही, इसलिए बल्लेबाजी अच्छी करना जरूरी था, लेकिन दुर्भाग्य से टीम ऐसा नहीं कर पाई।
इस मैच से मुंबई इंडियंस के लिए एक सकारात्मक बात गज़नफ़र की शानदार गेंदबाजी रही। उन्होंने अपने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए और मिडिल ओवर्स में चेन्नई सुपर किंग्स की रन गति पर अच्छी तरह रोक लगाई।
उनकी तारीफ करते हुए कोच महेला जयवर्धने ने कहा, “ग़ज़नफ़र ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। वह निडर हैं और समय के साथ परिपक्व हो रहे हैं। जितने ज्यादा मैच वह खेलेंगे, उतना ही सीखेंगे। टीम के रूप में हम उन्हें लगातार सपोर्ट करते रहेंगे ताकि वह अपनी सबसे अच्छी क्षमता दिखा सकें।”
एक ठोकर जरूर लगी है, लेकिन सफर यहीं नहीं रुकता। मुंबई इंडियंस अब आगे बढ़ते हुए 29 अप्रैल 2026 को एक बार फिर वानखेड़े के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। 💙